फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime News suspicious death of three women of same family in Nawada bodies found in closed house

Bihar: नवादा में एक ही परिवार के तीन महिलाओं की संदिग्ध मौत, बंद घर में पाया गया मां और दो बेटियों का शव

Thu, 20 Jun 2024 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Jun 2024 02:32 PM IST
सार

Bihar Nawada Crime News: नवादा जिले कौआकोल थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में एक बड़ी घटना हुई है। यहां के एक घर के अंदर ही तीन महिलाओं का शव पाया गया है। तीनों मृतक मां-बेटियां हैं, जिसमें एक शिक्षिका भी हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar Crime News suspicious death of three women of same family in Nawada bodies found in closed house
घटनास्थल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में एक ही परिवार के तीन महिलाओं की संदिग्ध मौत हो गई। संदिग्ध मौत के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि भलुआही बाजार में सेवानिवृत्त इंजीनियर स्व. नियाज अहमद का घर है। उसमें उनकी पत्नी आमना खातून (उम्र-करीब 85 वर्ष) अपनी दो बेटियों शिक्षिका शबाना खान (उम्र-करीब 55 वर्ष) एवं मंजू खातून (उम्र-करीब 56 वर्ष) के साथ रहती थी। तीनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। तीनों शव घर के अंदर ही कमरे में पाया गया है।

विज्ञापन


मौत कैसे हुई और क्या वजह रही, इस बावत पुलिस का अधिकारिक पक्ष आना बाकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि मौत दो दिनों पूर्व ही हुई है। आस-पास लोगों का ध्यान इस ओर तब गया जब घर के अंदर से दुर्गंध आने लगी। स्थानीय लोगों द्वारा घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है। एसडीपीओ पकरीबरावां महेश चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। आम लोगों को घर जाने से रोक दिया गया है। बता दें कि मृतकों में एक शाबाना खातून पेशे से शिक्षिका थी।  वह कौआकोल प्रखंड के केवाली पंचायत की उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमा में पदस्थापित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। यह बात भी सामने आ रही है कि दोनों बहनें अविवाहित थी। मां के साथ घर में रहा करती थी। दबी जुबान से कुछ लोग बता रहे हैं कि उनकी संपत्ति पर किसी रिश्तेदार की नजर थी। कुछ दिनों पूर्व ही 17-18 लाख रुपए का जमीन बेची थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी को लेकर किसी ने साजिशन हत्या की है। वैसे, पुलिस के जांच में ही साफ हो सकेगा की मामला हत्या का है या आत्महत्या का या फिर कोई और वजह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed