Bihar Crime: गया में मुखिया पति सह जदयू नेता पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती; इन लोगों पर हमले का आरोप
Gaya Crime: जदयू SC/ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. जितेंद्र कुमार ने कहा कि जदयू नेता दुर्गा दत्त पर हमला दुखद है। उन्होंने कहा कि गया के सीनियर एसपी आशीष भारती से बात कर आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जिले में बदमाशों ने मुखिया पति सह जदयू नेता दुर्गा दत्त पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश जदयू नेता की बेरहमी से पिटाई कर फरार हो गए। उक्त हमले में जदयू नेता जख्मी हो गए। जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। वहीं, जदयू नेता पर जानलेवा हमले का आरोप एक पैक्स अध्यक्ष और उसके गुर्गों पर लगाया जा रहा है। यह घटना मंगलवार को गया शहर के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र स्थित सहकारिता ऑफिस के पास घटी। फिलहाल मामला सिविल लाइंस थाने में पहुंच चुका है।
जानकारी के मुताबिक, गया जिले के टिकारी प्रखंड के भोरी पंचायत की मुखिया बसंती देवी के पति सह जदयू महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा दत्त पर मंगलवार को बदमाशों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों के हमले में जदयू नेता बुरी तरह घायल हो गए। घायल जदयू नेता का इलाज शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना को लेकर पीड़ित जदयू नेता दुर्गा दत्त ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के लोगों का नाम जुड़वाने सहकारिता ऑफिस गए थे। इसी दौरान भोरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विशकेतु ने अपने 15 से 20 गुर्गों के साथ उनपर हमला कर दिया। सभी आरोपी हथियार लिए हुए थे। सभी आरोपियों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर उन्हें जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस थाने पैक्स अध्यक्ष समेत 20 लोगों पर शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं, इस घटना पर जदयू अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य डा. जितेंद्र कुमार ने कहा कि जदयू नेता पर हमला दुखद है। उन्होंने कहा कि गया के सीनियर एसपी आशीष भारती से बात कर आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामला थाने में पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.