फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime: Lakhs stolen from a closed house in Konch

Bihar Crime: बंद घर में लाखों की हुई चोरी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी; जानें कैसे हुआ हादसा

Thu, 06 Feb 2025 06:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्हें शक हुआ। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोंच थाना के एसआई राम कुमार मुर्मू मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
 

विज्ञापन
Bihar Crime: Lakhs stolen from a closed house in Konch
सूने मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंच थाना क्षेत्र के परसावां पंचायत के जैतीया गांव में एक बंद मकान से लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है, जब चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर चोरी की।

विज्ञापन


कैसे हुई चोरी?
गांव के निवासी राजेश कुमार, जो पेशे से शिक्षक हैं, अपने परिवार के साथ घर से बाहर थे। इस दौरान उनके घर में ताला लगा हुआ था। मंगलवार-बुधवार की रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में रखे कीमती गहने, नकदी, कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। अनुमान के मुताबिक, चोरी गए सामानों की कुल कीमत दस लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


कब पता चला चोरी का?
बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्हें शक हुआ। तुरंत ही उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोंच थाना के एसआई राम कुमार मुर्मू मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी
जब घर के सदस्य गांव लौटे, तो उन्होंने चोरी की पूरी जानकारी पुलिस को दी और कोंच थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। ग्रामीणों के अनुसार, घटना वाली रात गांव में सरस्वती पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान डीजे की तेज आवाज के कारण किसी को भी चोरी की भनक नहीं लगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed