फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime: Hardcore Naxalite Lalan Yadav, absconding for 12 years, arrested

Bihar Crime: 12 साल से फरार हार्डकोर नक्सली ललन यादव गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित; ऐसे हुई गिरफ्तारी

Mon, 09 Jun 2025 09:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Jun 2025 09:26 PM IST
सार

Bihar: पुलिस के अनुसार, ललन यादव के खिलाफ गोह थाना कांड संख्या 61/12, 140/13, 73/16 और 105/18 दर्ज हैं। इन मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी।

विज्ञापन
Bihar Crime: Hardcore Naxalite Lalan Yadav, absconding for 12 years, arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बीते 12 वर्षों से फरार चल रहे एक हार्डकोर नक्सली ललन यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली गोह थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने सोमवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि औरंगाबाद जिले को अपराध और नक्सल गतिविधियों से मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ललन यादव की गिरफ्तारी के लिए औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ की एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन


टीम को तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर लगातार इनपुट मिल रहे थे। सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि वांछित नक्सली ललन यादव अपने गांव जुझारपुर में देखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की, जिसमें ललन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में ललन यादव ने कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले- किसान अन्नदाता ही नहीं, राष्ट्र निर्माता भी हैं


अपराधिक इतिहास भी रहा है
पुलिस के अनुसार, ललन यादव के खिलाफ गोह थाना कांड संख्या 61/12, 140/13, 73/16 और 105/18 दर्ज हैं। इन मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लगातार उसकी तलाश थी।

नक्सलियों का गिरा मनोबल
एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने कहा कि औरंगाबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल पर बड़ा असर पड़ा है। जिले में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान में औरंगाबाद पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed