फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime Gaya News Public shooting in Gopalnagar village panic due to murder of youth in land dispute

Bihar Crime: सरेआम हुए गोलीकांड से दहशत, जमीन विवाद निकली वजह; कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी शुरू

Thu, 18 Dec 2025 03:09 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: मगध ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 03:09 PM IST
सार

गयाजी जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के गोपालनगर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime Gaya News Public shooting in Gopalnagar village panic due to murder of youth in land dispute
गोलीकांड की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गयाजी जिले में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार देर रात नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के गोपालनगर गांव की है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान गोपालनगर गांव निवासी धनेश्वर मांझी के 40 वर्षीय पुत्र मदन राजवंशी के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के करीब दो घंटे बाद नीमचक बथानी थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही नीमचक बथानी अनुमंडल के डीएसपी सुनील सिंह, बथानी थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वारदात पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण अंजाम दी गई है। डीएसपी सुनील सिंह ने बताया कि हत्या का आरोप मृतक के गोतिया (रिश्तेदार) पर लगाया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद घटना के कारणों की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। एहतियातन कई ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।



ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल

जिस हथियार से गोली चलाई गई थी, उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी सूचना दी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed