{"_id":"65894e7b71a27ca007091715","slug":"bihar-crime-family-members-caught-and-beat-a-thief-in-gaya-then-handed-over-to-police-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: घर वालों ने चोरी करते एक चोर को पकड़ा, पहले की जमकर धुनाई; फिर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: घर वालों ने चोरी करते एक चोर को पकड़ा, पहले की जमकर धुनाई; फिर पुलिस को सौंपा
Mon, 25 Dec 2023 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 25 Dec 2023 03:12 PM IST
सार
Bihar Crime News: गया में एक व्यक्ति के घर में पांच चोर घुस गए, लेकिन परिवार वालों ने एक दबोच लिया। फिर परिवार जनों ने चोर को जमकर पीट दिया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पितामहेश्वर मोहल्ले के घर में कुछ बदमाश चोरी की नीयत से पाइप के सहारे छत पर चढ़ गए। घर वालों को भनक लगते ही उन्होंने दबे पांव छत पर चढ़ कर एक चोर को दबोच लिया। इस दौरान चोर के अन्य साथी भागने में सफल रहे। घर वालों ने पहले चोर को रस्सी से हाथ पैर बांध दिए। उसके बाद जमकर धुनाई कर दी। फिर डायल 112 को सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित विनीत सिंह ने बताया कि वह गया समाहरणालय में नौकरी करते हैं। घर में सिर्फ दो महिलाएं रहती हैं। घर में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है। रविवार होने के कारण हम भी घर पर ही थे। देर रात छत से कुछ आवाज सुनाई दी। जब दबे पांव छत पर देखने पहुंचे तो चार-पांच की संख्या में कुछ युवक दिखे। इस दौरान चोरों की नजर जब हम पर पड़ी तो वे पाइप के सहारे नीचे उतरने लगे। इस दौरान एक चोर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसके बाद घर के लोगों ने चोर के हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया और लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। फिर डायल 112 को फोन कर चोर को पुलिस के हाथ सौंप दिया। वहीं, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एक चोर पकड़ा गया है। थाने में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोर के अन्य साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन