फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime Bridge construction clerk Shahnawaz Khan is in possession of Naxalites gaya

Bihar Crime: नक्सलियों के कब्जे में है पुल निर्माण का मुंशी शाहनवाज खान, नक्सली विवेक की खोजबीन में पुलिस

Wed, 27 Dec 2023 12:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Dec 2023 12:52 PM IST
सार

Bihar Crime: पुल निर्माण का मुंशी शाहनवाज खान अभी भी नक्सलियों के कब्जे में है। वहीं, नक्सली विवेक की खोजबीन में पुलिस लगी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Crime Bridge construction clerk Shahnawaz Khan is in possession of Naxalites gaya
पुलिस और मुंशी शाहनवाज खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में लुटुआ थाना क्षेत्र के असुराइन पुल के पास से रविवार रात भाकपा माओवादी संगठन के हथियारबंद नक्सलियों द्वारा अपहरण किए गए मुंशी शाहनवाज खान का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवक को उठाया है। वहीं, पुलिस हिरासत में लेकर संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि नक्सलियों के द्वारा 24 घंटे के अंदर 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की गई थी। इनामी नक्सली विवेक यादव के द्वारा ऐसी घटना का अंजाम दिया गया है। 24 घंटे के अल्टीमेटम गुजर जाने के बाद अपह्रत मुंशी के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। अपहरण के बाद कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और बिहार पुलिस के जवान द्वारा लुटुआ के जंगल में और उसके आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह तक मुंशी शाहनवाज खान का कोई पता नहीं चल सका है। 48 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शनिवार शाम गया के एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी और नक्सल अभियान एसपी मुकेश सेवरिया ने लुटुआ के जंगल पहुंचकर घटना की छानबीन की है। वहीं, सर्च ऑपरेशन में शामिल पुलिस बल जंगली इलाकों में एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। जाने वाले मार्ग में मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। इससे पहले सर्च ऑपरेशन के दौरान कई बार आईडी ब्लास्ट होने की घटना भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल अभियान एसपी मुकेश सेवरिया ने बताया कि मुंशी शाहनवाज खान की सकुशल बरामदगी के लिए नक्सलियों के ठिकानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द अपह्रत युवक को वापस लाया जाए। इस दौरान कुछ संदिग्ध लड़कों को उठाकर लाया गया है, पूछताछ की जा रही है।


नक्सलियों ने 30 लाख की मांगी है फिरौती
बांके बाजार के लोटा थाना क्षेत्र के असुराइन के पास करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा है। मूल निर्माण कंपनी के ठेकेदार से नक्सलियों ने रंगदारी में 30 लाख रुपये की मांग की है। रविवार देर शाम करीब तीन की संख्या में हथियार बंद नक्सलियों ने मुंशी शाहनवाज खान समेत दो मजदूर को अगवा कर लिया था। बाद में मजदूरों को मारपीट कर जंगल में छोड़ दिया था। हालांकि, मुंशी शाहनवाज को नक्सली अपने साथ ले गए। सूत्रों के मुताबिक, नक्सली दस्ता भी तीन लाख का इनामी नक्सली विवेक यादव शामिल था, उसी के द्वारा फिरौती की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed