फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime: Bodies of a young man and woman recovered on Patna-Gaya railway track, police engaged in investig

Bihar Crime: पटना-गया रेलखंड पर युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Fri, 12 Sep 2025 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 12 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

Bihar Crime: धनरूआ डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि शव कई टुकड़ों में बंटे मिले हैं। प्राथमिक जांच में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामला देखा जा रहा है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Bodies of a young man and woman recovered on Patna-Gaya railway track, police engaged in investig
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र में पटना-गया रेलखंड पर नदवां और पोठही रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार को एक युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक से बरामद किए गए।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान धनरूआ थाना क्षेत्र के सिगरामपुर निवासी सुबोध कुमार उर्फ लोहा और युवती लवली कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: किशनगंज-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की कार्रवाई, नेपाल की जेल से फरार महिला कैदी फतेहपुर से पकड़ी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

धनरूआ डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया कि शव कई टुकड़ों में बंटे मिले हैं। प्राथमिक जांच में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामला देखा जा रहा है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुबोध और लवली 6 सितंबर से घर से लापता थे। परिजनों ने 7 सितंबर को दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि एक अन्य युवक भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed