फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Police-SSB action on Kishanganj-Nepal border news in Hindi

Bihar News: किशनगंज-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की कार्रवाई, नेपाल की जेल से फरार महिला कैदी फतेहपुर से पकड़ी गई

Fri, 12 Sep 2025 03:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 12 Sep 2025 03:55 PM IST
सार

Bihar News: गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक महिला कैदी भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली है। इसके बाद एसएसबी और फतेहपुर थाना पुलिस ने सीमा पिलर संख्या 150/03 के पास नाका लगाया। तड़के करीब 3 बजे पैदल आ रही एक संदिग्ध महिला को रोका गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Police-SSB action on Kishanganj-Nepal border news in Hindi
महिला कैदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार तड़के किशनगंज पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता मिली। काठमांडू जेल से फरार एक महिला कैदी को फतेहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और बाद में नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर स्थित 12वीं बटालियन एसएसबी चौकी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक महिला कैदी भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली है। इसके बाद एसएसबी और फतेहपुर थाना पुलिस ने सीमा पिलर संख्या 150/03 के पास नाका लगाया। तड़के करीब 3 बजे पैदल आ रही एक संदिग्ध महिला को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान नेपाल के झापा जिले की रहने वाली 49 वर्षीय एंजिला खातून के रूप में हुई, जो काठमांडू जेल से फरार थी। गिरफ्तारी के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर महिला को नेपाल पुलिस इंस्पेक्टर भुवन बाबू खड़का को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पढे़ं; मुजफ्फरपुर में बैंक अधिकारी की पत्नी की संदिग्ध मौत, खिड़की तोड़कर पुलिस ने निकाला शव; पति पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी के उप कमांडेंट स्वपन रजक, सहायक कमांडेंट आयुष ददीच, फतेहपुर चौकी के जवान और फतेहपुर थाना अध्यक्ष की अहम भूमिका रही। यह सफलता बिहार पुलिस और एसएसबी दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed