फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime: A doctor who reached the house of the rape victim was tied to a tree and beaten by villagers

Bihar Crime: दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे एक डॉक्टर को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग

Tue, 03 Jun 2025 07:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरपा गांव में दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे एक डॉक्टर को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा। डॉक्टर मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

विज्ञापन
Bihar Crime: A doctor who reached the house of the rape victim was tied to a tree and beaten by villagers
पीड़ित डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के गुरपा गांव में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रेप पीड़िता का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को 10–12 की संख्या में आए बदमाशों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीट दिया। इस हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जैसे ही डॉक्टर पीड़िता के घर इलाज के लिए पहुंचे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान कुछ ग्रामीण डर की वजह से मूक दर्शक बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने छिपकर घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर पीड़िता के परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल डॉक्टर जितेंद्र यादव को पेड़ से छुड़ाया और इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, यज्ञ से लौटते समय हुई घटना; परिवार में पसरा मातम

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव के ही तीन लोगों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। यह मामला अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। 30 मई को इसी मामले में एक अहम गवाही होनी थी, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। जब उनका दबाव काम नहीं आया, तो उन्होंने पीड़िता का इलाज करने आए डॉक्टर को निशाना बना लिया और इस बर्बर घटना को अंजाम दिया। इस मामले में गुरपा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed