फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Crime 70-year-old woman murdered by slitting her throat in Gaya 12 miscreants carried out crime

Bihar Crime: गया में 70 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, 12 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 27 Aug 2024 09:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 09:59 PM IST
सार

बिहार में गया जिले से हत्या का मामला सामने आया है। 12 की संख्या में आए बदमाशों ने एक 70 साल के महिला की गला रेतकर हत्या कर दिए।

विज्ञापन
Bihar Crime 70-year-old woman murdered by slitting her throat in Gaya 12 miscreants carried out crime
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तेज धार हथियार से गला रेत कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही वारदात स्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक और डाॅग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया है, जो जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह पूरा मामला गया के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के ननौका गांव की है। मृत महिला की पहचान स्वर्गीय विष्णु प्रजापति की पत्नी 70 वर्षीय दौलती देवी के रूप में हुई। हालांकि, पति की मौत के बाद महिला अपने बड़े भाई काशी प्रजापति के घर रह रही थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई। हालांकि, पुलिस ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक जांच टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाया।
विज्ञापन


12 की संख्या में थे हथियारबंद बदमाश
इस संबंध में मृत महिला की भाभी चमोली देवी ने बताया कि सोमवार देर रात जन्माष्टमी में भजन गाने गई थी। देर रात करीब साढ़े बारह बजे घर पहुंची। दरवाजा सटाकर आंगन में सोने चली गई। इसी क्रम में 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद युवक घर में घुस गए और भाभी से लड़ने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने तेजधार हथियार से भाभी का गला रेत दिया। वह देख मैं बेहोश हो गई। होश आया तो पड़ोसियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही घटना के समय मेरे पति और बच्चे बाहर गए हुए थे। इस बात की जानकारी उन्हें भी दी। उन्होंने कि पति के मौत के बाद भाभी एक साल से हम लोगों के साथ रह रही थी। हालांकि, आसपास के लोग आशंका जता रहे हैं कि यह हत्या भूमि विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस उस एंगल पर भी जांच कर रही है। हत्या के मामले में मृत महिला के भाई ने थाने में आठ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed