फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Chakka Jam india alliance demonstrated by blocking the road In Jehanabad

बिहार बंद: जहानाबाद में महागठबंधन ने सड़क-जाम कर किया प्रदर्शन, ट्रेन भी रोकी; जमकर हुई नारेबाजी

Wed, 09 Jul 2025 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 09 Jul 2025 10:15 AM IST
सार

Bihar: प्रदर्शनकारियों ने पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन को भी कुछ देर के लिए रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर नारे लगाए और फोटो खिंचवाए।

विज्ञापन
Bihar Chakka Jam india alliance demonstrated by blocking the road In Jehanabad
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के विरोध में विपक्षी महागठबंधन के बिहार बंद का असर जहानाबाद जिले में भी दिखा। महागठबंधन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों पर उतर आए और पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग को जहानाबाद शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम कर दिया।

विज्ञापन

सड़क जाम के चलते छोटी-बड़ी कई गाड़ियां घंटों फंसी रहीं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग पर केंद्र और राज्य सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन को भी कुछ देर के लिए रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर नारे लगाए और फोटो खिंचवाए। हालाँकि मौके पर मौजूद रेल पुलिस ने समझा-बुझाकर ट्रैक को खाली कराया, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेजस्वी यादव बोले- तानाशाही के विरोध में चक्काजाम कर रहे, लोकतंत्र को अपवित्र नहीं होने देंगे

इस दौरान छात्र राजद के नेता शैलेश कुमार यादव ने कहा कि चुनाव आयोग एनडीए सरकार के दबाव में आकर एक साजिश के तहत लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बंद के दौरान कांग्रेस, भाकपा-माले, माकपा, भाकपा और वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता झंडा-बैनर लेकर सड़क पर उतरे और बाजारों को बंद कराने की अपील की। बंद के कारण अधिकतर दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर यातायात ठप हो गया। इस वजह से स्कूली बच्चों, यात्रियों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed