{"_id":"69789ae0456b81291308a271","slug":"bihar-bjp-state-president-sanjay-sarogi-targeted-tejashwi-yadav-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-3883511-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: ‘तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना राजद के ताबूत में आखिरी कील’, संजय सरावगी का तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: ‘तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना राजद के ताबूत में आखिरी कील’, संजय सरावगी का तंज
Tue, 27 Jan 2026 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 06:23 PM IST
सार
Gayaji News: गयाजी में भाजपा के कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए। उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा की और विपक्ष, खासकर राजद पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने को राजद के लिए नुकसानदेह बताया।
विज्ञापन
दीप प्रज्वलित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गयाजी शहर स्थित हरिदास सेमिनरी विद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में रखे विचार
कार्यक्रम के समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि गयाजी के कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया था, जिसमें शामिल होने के लिए वे यहां आए हैं। उन्होंने गयाजी को न केवल बिहार, बल्कि देश-दुनिया के लिए आध्यात्मिक महत्व का स्थल बताया, जहां लोग अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए पिंडदान करने आते हैं।
विज्ञापन
विकास कार्यों का किया उल्लेख
प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि गयाजी में आज अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले पिंडदान के दौरान बालू से पानी की दो बूंद निकालना मुश्किल होता था, जबकि अब घर-घर गंगा जल पहुंच रहा है। पटना से गयाजी की दूरी डेढ़ घंटे में पूरी हो जाना भी विकास का उदाहरण बताया गया।
विज्ञापन
संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर
संजय सरावगी ने कहा कि प्रचंड जीत के साथ बिहार में सरकार बनी है और संगठन को और मजबूत करने के लिए जिलों में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा की पार्टी है, जहां संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उनके अनुसार, भाजपा में कार्य के आधार पर कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष स्तर तक पहुंच सकता है।
पढ़ें- कांग्रेस की बैठक हंगामे में बदली: राजेश राम ने शकील अहमद को बताया थका हुआ नेता, नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी
विपक्ष और राजद पर तीखी टिप्पणी
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए संजय सरावगी ने कहा कि अन्य दलों में जाति और परिवारवाद के आधार पर राजनीति होती है। उन्होंने राजद का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले पत्नी और अब तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाना राजद के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने तेजस्वी यादव की राजनीतिक उपलब्धियों को लेकर भी टिप्पणी की।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कर कहा कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण के माध्यम से सवर्ण समाज को आरक्षण दिया गया है, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे किसी का बुरा सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन