फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Assembly Elections 2025, Wazirganj Assembly, BSP's Akash Anand's public meeting

Bihar Election: गया जी के वजीरगंज में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, आकाश आनंद ने एनडीए और महागठबंधन को घेरा

Sun, 09 Nov 2025 07:26 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Nov 2025 07:26 PM IST
सार

Gaya Ji News: भुसंडा मैदान में बहुजन समाज पार्टी की जनसभा आयोजित हुई। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू के समर्थन में सभा की। एनडीए और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। चलिए बता रहे हैं क्या-क्या कहा है?

विज्ञापन
Bihar Assembly Elections 2025, Wazirganj Assembly, BSP's Akash Anand's public meeting
भुसंडा मैदान में बहुजन समाज पार्टी की जनसभा को संबोधित करते आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गर्माहट अंतिम दौर पर है। रविवार को गया जी जिले की वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भुसंडा मैदान में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को चुनावी शक्ति प्रदर्शन किया। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


सभा की शुरुआत में आकाश आनंद ने लोगों से बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और अन्य बड़े नेताओं ने गरीबों और वंचितों को आगे बढ़ाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। बसपा आज भी उन्हीं विचारों पर चल रही है और बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


आकाश आनंद ने एनडीए और महागठबंधन दोनों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल संविधान बदलने और आरक्षण कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि गरीबों और पिछड़ों को हक से वंचित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यूपी में मायावती सरकार ने गरीबों की समस्याओं को खत्म करने का प्रयास किया और कभी भी धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'महागठबंधन और एनडीए से सावधान रहें'
आकाश आनंद ने जनता से अपील की कि महागठबंधन और एनडीए से सावधान रहें, क्योंकि दोनों ने वर्षों तक बिहार पर राज किया है, लेकिन आम जनता की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब समय है, बदलाव लाने और बसपा को मौका देने का। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार ही गरीबों, दलितों और पिछड़ों की सच्ची आवाज बन सकती है। सभा में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखकर आकाश आनंद उत्साहित नजर आए।


ये भी पढ़ें- Bihar Election: चुनावी प्रचार पर लगा विराम, अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग

यहां इनके बीच है कांटे की टक्कर
वजीरगंज विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश सिंह के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वहीं, बसपा प्रत्याशी चिंटू भैया मैदान को त्रिकोणीय मुकाबले में बदलने की कोशिश में जुटे हैं। गया जिले की इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। वजीरगंज विधानसभा में कुल 3 लाख 12 हजार 935 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed