फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Doubt over Voter Rights Yatra in Munger leaders busy looking for a halting place

Bihar: मुंगेर में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर संशय, ठहराव स्थल की तलाश में जुटे नेता; प्रशासन पर लगाया ये आरोप

Tue, 19 Aug 2025 08:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 08:39 PM IST
सार

Bihar: जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष को तवज्जो नहीं दे रही है। अगर विपक्ष की अनदेखी हुई तो लोकतंत्र कमजोर होगा। हमने हवाई अड्डा मैदान की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Bihar: Doubt over Voter Rights Yatra in Munger leaders busy looking for a halting place
कांग्रेस नेताओं की डीएम के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन और एनडीए दोनों ही सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने 17 अगस्त को रोहतास जिले से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की है। यह यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से होते हुए राजधानी पटना में समाप्त होगी।

विज्ञापन

यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव 21 और 22 अगस्त को मुंगेर में ठहरने वाले हैं। महागठबंधन के नेताओं की ओर से सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा मैदान को रात्रि विश्राम स्थल के लिए प्रस्तावित किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन ने इस स्थल की अनुमति देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

इसको लेकर कांग्रेस विधायक अजय कुमार सिंह, यात्रा प्रभारी नीलांशु चौधरी और महागठबंधन के अन्य नेता जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। लगभग एक घंटे तक चली बातचीत में जिलाधिकारी ने हवाई अड्डा मैदान को छोड़कर अन्य जगह तलाशने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: किशनगंज में तेज रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार विपक्ष को तवज्जो नहीं दे रही है। अगर विपक्ष की अनदेखी हुई तो लोकतंत्र कमजोर होगा। हमने हवाई अड्डा मैदान की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

यात्रा प्रभारी नीलांशु चौधरी ने भी प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई और कहा कि अब वैकल्पिक स्थलों की तलाश की जा रही है। महागठबंधन की ओर से बीएमपी-9 परिसर, चरवाहा विद्यालय और जेआरएस कॉलेज को संभावित ठहराव स्थल के रूप में सुझाया गया है। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा कारणों से फिलहाल अनुमति नहीं दी गई है। इस वजह से फिलहाल ठहराव स्थल को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed