फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 50 thousand bounty criminal arrested wanted in dozen cases UP Bihar police aurangabad bihar news

Bihar: यूपी-बिहार में सक्रिय 50 हजार का इनामी अपराधी औरंगाबाद से गिरफ्तार, बाइक लूटकांड का खुलासा

Wed, 08 Jul 2026 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 09:28 PM IST
सार

औरंगाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूपी-बिहार में सक्रिय अंतर्राज्यीय 50 हजार के इनामी अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। अपराधी सुजीत कुमार उर्फ गुड्डू कुमार यादव को बिहार और उत्तर प्रदेश की पुलिस दर्जनभर मामलों में सरगर्मी से तलाश रही थी।

विज्ञापन
Bihar: 50 thousand bounty criminal arrested wanted in dozen cases UP Bihar police aurangabad bihar news
गिरफ्तार इनामी अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने यूपी और बिहार में सक्रिय 50 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय अपराधी सुजीत कुमार उर्फ गुड्डू कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। वह औरंगाबाद जिले के सिमरा थाना क्षेत्र के अजनियां गांव का निवासी है। बिहार और उत्तर प्रदेश की पुलिस उसे दर्जनभर आपराधिक मामलों में लंबे समय से तलाश रही थी।

विज्ञापन


बाइक लूटकांड की जांच के दौरान गिरफ्तारी
औरंगाबाद सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने बताया कि 12 मार्च 2026 को अंबा थाना क्षेत्र के हथबोर के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने परता गांव निवासी राजीव रंजन को हथियार का भय दिखाकर मारपीट की थी। इसके बाद उनकी बाइक, सोने का हनुमान जी का लॉकेट, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली गई थी।

विज्ञापन

पीड़ित के आवेदन पर अंबा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  रोटी की तलाश में गया था केरल, भूस्खलन में सारण का युवक लापता; परिजनों को सताए जा रही चिंता

इसी क्रम में बुधवार को अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। सत्यापन के दौरान उसकी पहचान 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी सुजीत कुमार उर्फ गुड्डू कुमार यादव के रूप में हुई। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर अंबा थाना लाया गया।



पूछताछ में लूटकांड में शामिल होने की बात कबूली
पुलिस पूछताछ में सुजीत ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हथबोर के पास बाइक लूटकांड को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार इनामी अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

दर्जनभर मामलों में था वांछित
एसडीपीओ ने बताया कि सुजीत कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, छिनतई, मारपीट, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम और शराब तस्करी से जुड़े दर्जनभर मामले दर्ज हैं। वह औरंगाबाद जिले के सिमरा थाना के कई मामलों के अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली (मुगलसराय), औरंगाबाद मुफस्सिल थाना तथा गया जिले के आमस थाना में दर्ज मामलों में भी वांछित था। दोनों राज्यों की पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed