फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: PM Modi laid foundation stone of schemes worth Rs 21 thousand crore; targeted opposition

Bihar News: पीएम मोदी ने औरंगाबाद में किया 21 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास; विपक्ष पर साधा निशाना

Sat, 02 Mar 2024 08:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Mar 2024 08:01 PM IST
सार

पीएम मोदी ने आरोप लगाते और दावा करते हुए कहा कि एक वह दौर था, जब बिहार के ही लोग अपने ही घरों से निकलने में डरते थे। एक ये दौर है, जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही हैं। बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें मिलीं। 

विज्ञापन
Aurangabad News: PM Modi laid foundation stone of schemes worth Rs 21 thousand crore; targeted opposition
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा अन्य भाजपा नेताओं के साथ पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की 21 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। इसके बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद की ये धरती अनेक स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली है। ये बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिन्हा जी जैसे महापुरुषों की जन्मभूमि है। आज उसी औरंगाबाद की भूमि पर बिहार के विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। आज यहां करीब साढ़े 21 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इन परियोजनाओं में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कई परियोजनाएं हैं। इनमें रेल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम भी हैं और इनमें आधुनिक बिहार की मजबूत झलक भी है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां आमस-दरभंगा फोरलेन कॉरिडोर का शिलान्यास हुआ है। आज ही दानापुर-बिहटा फोरलेन एलिवेटेड रोड का शिलान्यास भी हुआ है। पटना रिंग रोड के शेरपुर से दिघवारा खंड का शिलान्यास भी हुआ है और यही एनडीए की पहचान है। हम काम की शुरुआत भी करते हैं, काम पूरा भी करते हैं और हम ही उसे जनता जनार्दन को समर्पित भी करते हैं। ये मोदी की गारंटी है, ई मोदी के गारंटी हई।
विज्ञापन


भाजपा के शीर्ष नेता ने कहा कि आज भोजपुर जिले में आरा बाईपास रेल लाइन की नींव भी रखी गई है। आज नमामि गंगे अभियान के तहत भी बिहार को 12 परियोजनाओं की सौगात मिली है। मुझे पता है कि बिहार के लोग और खासकर औरंगाबाद के मेरे भाई-बहन बनारस-कोलकाता एक्सप्रेस वे का भी इंतजार कर रहे हैं। इस एक्सप्रेस वे से यूपी भी केवल कुछ घंटों की दूरी पर रहेगा और कुछ घंटे में ही कोलकाता भी पहुंच जाएंगे। यही एनडीए के काम करने का तरीका है। बिहार में विकास की ये जो गंगा बहने जा रही है। मैं इसके लिए आप सभी को, बिहारवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बिहार की धरती पर मेरा आना कई मायनों में खास है। अभी कुछ दिन पहले ही बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर जी को देश ने भारत रत्न दिया है। ये सम्मान पूरे बिहार का सम्मान है, ई सम्मान समूचे बिहार के सम्मान हई। अभी कुछ दिन पहले अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर ही मनाई जाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार जिस आनंद में डूबा, बिहार के लोगों ने जैसा उत्सव मनाया, रामलला को जो उपहार भेजे, मैं वह खुशी आपसे साझा करने आया हूं। इसके साथ ही, बिहार ने एक बार फिर डबल इंजन की रफ्तार भी पकड़ ली है। इसलिए, बिहार इस समय पूरे उत्साह में भी है और आत्मविश्वास से भी भरा हुआ है। मैं ये उत्साह मेरे सामने इतनी बड़ी संख्या में मौजूद माताएं, बहनें, नौजवान और जहां पर मेरी नजर पहुंच रही है, उत्साह उमंग से भरे आप लोग इतनी बड़ी तादाद में आशीर्वाद देने आए हैं। आपके चेहरों की ये चमक, बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरों पर हवाइयां उड़ा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिए पर जाने लगी है। परिवारवादी राजनीति की एक और विडंबना है। मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है, लेकिन मां-बाप की सरकारों के काम का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं पड़ती है। ये है परिवारवादी पार्टियों की हालत। मैंने तो सुना है कि इनकी पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी इस बार बिहार में लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे हैं। मैंने तो पार्लियामेंट में कहा था कि सब भाग रहे हैं। आपने देखा होगा अब लोकसभा का चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं। राज्यसभा की सीटें खोज रहे हैं ये लोग। जनता साथ देने को तैयार नहीं है। और ये है आपके विश्वास, आपके उत्साह, आपके संकल्प की ताकत। मोदी इसी विश्वास के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद करने के लिए आया है।



पीएम मोदी ने कहा कि एक दिन में इतने व्यापक स्तर पर विकास का ये आंदोलन इसका गवाह है कि डबल इंजन सरकार में बदलाव कितनी तेजी से होता है। आज जो सड़क और हाइवे से जुड़े काम हुए हैं, उनसे बिहार के अनेक जिलों की तस्वीर बदलने जा रही है। गया, जहानाबाद, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा के लोगों को आधुनिक यातायात का अभूतपूर्व अनुभव मिलेगा। इसी तरह, बोधगया, विष्णुपद, राजगीर, नालंदा, वैशाली, पावापुरी, पोखर और जहानाबाद में नागार्जुन की गुफाओं तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। बिहार के सभी शहर, तीर्थ और पर्यटन की अपार संभावनाओं से जुड़े हैं। दरभंगा एयरपोर्ट और बिहटा में बनने वाले नए एयरपोर्ट भी इस नए रोड इनफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ेंगे। इससे बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आसानी होगी।
 
पीएम ने आरोप लगाते और दावा करते हुए कहा कि एक वह दौर था, जब बिहार के ही लोग अपने ही घरों से निकलने में डरते थे। एक ये दौर है, जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही हैं। बिहार को वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें मिलीं। अमृत स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। बिहार में जब पुराना दौर था, राज्य को अशांति, असुरक्षा और आतंक की आग में झोंक दिया गया था। बिहार के युवाओं को प्रदेश छोड़कर पलायन करना पड़ा। और एक आज का दौर है, जब हम युवाओं का स्किल डेवलपमेंट करके उनका कौशल विकास कर रहे हैं। बिहार के हस्त शिल्प को बढ़ावा देने के लिए हमने 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एकता मॉल की नींव रखी है। ये नए बिहार की नई दिशा है। ये बिहार की सकारात्मक सोच है। ये इस बात की गारंटी है कि बिहार को हम वापस पुराने उस दौर में नहीं जाने देंगे।

पीएम ने दावा कर कहा कि बिहार आगे बढ़ेगा, जब बिहार का गरीब आगे बढ़ेगा। बिहार तब्बे आगे बढ़तई जब बिहार के गरीब आगे बढ़तन। इसीलिए, हमारी सरकार देश के हर गरीब, आदिवासी, दलित, वंचित का सामर्थ्य बढ़ाने में जुटी है। बिहार के लगभग नौ करोड़ लाभार्थियों को पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है। बिहार में उज्ज्वला योजना के तहत लगभग एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। बिहार के करीब 90 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इन किसानों के बैंक खातों में 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं। पांच वर्ष पहले तक बिहार के गांवों में सिर्फ दो प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंच रहा था। आज यहां के 90 प्रतिशत से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंच रहा है। बिहार में 80 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड धारक हैं, जिन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। हमारी सरकार दशकों से ठप पड़े उत्तर कोयल जलाशय, इस परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस जलाशय से बिहार-झारखंड के चार जिलों में एक लाख हेक्टेयर खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा।


उन्होंने कहा कि बिहार का विकास- ये मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज- ये मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन-बेटियों को अधिकार- ये मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म में हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और विकसित बिहार बनाने के लिए काम करने के लिए संकल्पबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed