फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad News: Disabled woman brutally beaten up by goons calling her witch, fed sewage; FIR

Bihar News: दिव्यांग महिला को दबंगों ने डायन कहकर बेरहमी से पीटा, खिलाया मैला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 02 Nov 2024 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Nov 2024 07:25 PM IST
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद से एक दिव्यांग महिला को डायन बताकर पीटने और उसे मैला खिलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Aurangabad News: Disabled woman brutally beaten up by goons calling her witch, fed sewage; FIR
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में दबंगों ने एक दिव्यांग महिला को डायन करार देकर उससे गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने महिला को मैला पिलाने और बाल पकड़ कर जमीन पर घसीटा भी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना रफीगंज थाना के बहादुरपुर की है। पीड़िता ललिता देवी गांव के ही महेंद्र चंद्रवंशी की पत्नी है। मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


प्राथमिकी में गांव की ही खुशबू कुमारी, दीपक कुमार यादव, श्रीराम यादव उर्फ तेतर यादव, शंभू यादव, महाराज यादव, किरण देवी और जीया देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि नामजद आरोपी पिछले छह महीने से मेरे साथ बराबर मारपीट करते आ रहे है। वे गाली देते हुए मुझे डायन कहते हैं। रात में मेरे घर में ढेला-पत्थर और गोबर फेंकते हैं। इसे लेकर ही आज विरोध जताने पर आरोपियों ने मुझे बाल पकड़ कर घसीटते हुए पटक दिया। बेरहमी से पिटाई की और मुंह में जबरन मैला पिला दिया।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले को लेकर रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed