{"_id":"67b5fd71db07c17c130a5017","slug":"aurangabad-news-car-ran-over-brother-and-sister-going-to-school-boy-died-on-spot-girl-seriously-injured-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: स्कूल जा रहे भाई-बहन को कार ने रौंदा, बालक की मौके पर मौत, बच्ची गंभीर घायल; कार खड्डे में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: स्कूल जा रहे भाई-बहन को कार ने रौंदा, बालक की मौके पर मौत, बच्ची गंभीर घायल; कार खड्डे में पलटी
Wed, 19 Feb 2025 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 19 Feb 2025 09:19 PM IST
सार
Aurangabad News: परिजनों ने बताया कि शिवम और संध्या दोनों भाई-बहन प्रतिदिन एक साथ स्कूल जाते थे। बुधवार को भी भाई-बहन स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद से गया की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों के प्रदर्शन से लगा भारी सड़क जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद में स्कूल जा रहे भाई-बहन को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 जीटी रोड पर मदनपुर थाना क्षेत्र में मिठईया गांव के पास की है। मृतक की पहचान मिठईयां गांव निवासी शंभू चौधरी के पुत्र शिवम कुमार (10) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिवम् बुधवार को अपनी छोटी बहन संध्या (5) के साथ गांव के पास ही स्थित स्कूल जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त अनियंत्रित कार ने भाई-बहन को रौंद डाला। दुर्घटना में भाई की मौके पर ही मौत हो गई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल संध्या का मदनपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के दौरान अनियंत्रित कार भी सड़क के खड्ड में पलट गई। वाहन के पलटने के बावजूद चालक सुरक्षित बच निकला और वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शिवम और संध्या दोनों भाई-बहन प्रतिदिन एक साथ स्कूल जाते थे। बुधवार को भी भाई-बहन स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान औरंगाबाद से गया की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने दोनों को कुचल दिया। दोनों को कुचलने के बाद कार भी लहराती हुआ सड़क के किनारे खड्ड में पलट गई और चालक भाग निकला। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों भाई-बहन को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने शिवम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल संध्या का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद आक्रोशितों ने छात्र के शव को एनएच-19 पर रख कर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही और आवागमन ठप रहा।
इधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशितों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया। पुलिस द्वारा पहल कर मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर आक्रोशितों ने जाम हटाया। जाम हटाए जाने के बाद पुलिस ने शव को औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है।