फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Aurangabad: Bharat Jodo Nyay Yatra will enter South Bihar from Jharkhand; Rahul Gandhi's meeting on 15th Feb

Nyay Yatra: झारखंड से दक्षिण बिहार में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा; औरंगाबाद में 15 को राहुल की सभा

Fri, 09 Feb 2024 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Feb 2024 01:03 PM IST
सार

Aurangabad Hindi News: 15 फरवरी को राहुल गांधी झारखंड होकर दक्षिण बिहार में प्रवेश करेंगे। उनकी यात्रा बिहार-झारखंड की सीमा पर संडा से औरंगाबाद जिले में प्रवेश करेगी। बिहार की दूसरे चरण की यात्रा में राहुल गांधी के 15 और 16 फरवरी को यहां आने की संभावना है।

विज्ञापन
Aurangabad: Bharat Jodo Nyay Yatra will enter South Bihar from Jharkhand; Rahul Gandhi's meeting on 15th Feb
बिहार में फिर प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा-2.0 के तहत दक्षिण बिहार के कई जिलों का दौरा कर झारखंड के दौरे पर रह रहे राहुल गांधी बिहार में एक बार फिर से प्रवेश करेंगे। इस बार वे दक्षिण बिहार आएंगे। झारखंड से उनकी दक्षिण बिहार में एंट्री पलामू के बाद औरंगाबाद के संडा बॉर्डर के रास्ते होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। इसके तहत वे कई राज्यों में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी बिहार भी आए थे। उन्होंने उत्तर बिहार के सीमांचल में कई जिलों की यात्रा की थी। इस दौरान किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार का भ्रमण किया था। इसके बाद उनकी औरंगाबाद की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी। यात्रा के दौरान सभा भी होगी। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 15 फरवरी को राहुल गांधी झारखंड होकर दक्षिण बिहार में प्रवेश करेंगे। उनकी यात्रा बिहार-झारखंड की सीमा पर संडा से औरंगाबाद जिले में प्रवेश करेगी। बिहार की दूसरे चरण की यात्रा में राहुल गांधी के 15 और 16 फरवरी को यहां आने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि 15 फरवरी को झारखंड से वे औरंगाबाद में कुटुंबा प्रखंड के संडा से प्रवेश करेंगे। औरंगाबाद में उनकी सभा 15 फरवरी को निर्धारित है। इसी दिन राहुल गांधी का रात्रि विश्राम सासाराम में निर्धारित है। यात्रा के दूसरे दिन राहुल 16 फरवरी को सासाराम से कैमूर होते हुए उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। फिलहाल राहुल ओडिशा में यात्रा कर रहे हैं। वहां से वापस झारखंड होकर वे पुनः बिहार में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

 
इसके पहले राहुल गांधी बिहार की यात्रा के पहले चरण में सीमांचल के चार जिलों की यात्रा 29 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरी कर चुके हैं। बिहार के पिछले दौरे में उन्होंने पूर्णिया में एक जनसभा को भी संबोधित किया था। कटिहार में रोड-शो कर वे बंगाल के मालदा जिले से होते हुए वहां की यात्रा पर निकल गए थे। अभी उनकी ओडिशा की यात्रा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed