{"_id":"663234ac0b6033deff06bcbd","slug":"aurangabad-3-people-including-a-woman-died-2-including-infant-injured-in-head-on-collision-between-2-bikes-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में महिला समेत तीन लोगों की मौत, नवजात समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत में महिला समेत तीन लोगों की मौत, नवजात समेत दो घायल
Wed, 01 May 2024 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 01 May 2024 05:55 PM IST
सार
Aurangabad Accident News: औरंगाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक नवजात समेत दो लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद के कुटुम्बा थाना क्षेत्र में अम्बा-नबीनगर मुख्य पथ पर तमसी मोड़ के पास बुधवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि नवजात शिशु समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान नबीनगर प्रखंड के बरूना गांव निवासी अनुज साव की पत्नी मीना देवी, निकेश विश्वकर्मा और झरी बलथर गांव निवासी टिंकू विश्वकर्मा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, निकेश विश्वकर्मा अपने भाई के साले टिंकू विश्वकर्मा के साथ बाइक से नबीनगर से अम्बा की ओर जा रहा था। वहीं, बरुना गांव के ही मनोज साव अपनी भाभी मीना देवी को लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तमसी मोड़ पर दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। मीना देवी अपने गोद में नवजात शिशु को लिए हुई थी। हादसे में मीना देवी और निकेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायल टिंकू विश्वकर्मा और मनोज साव को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, कुटुम्बा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस बीच जानकारी मिली कि टिंकू विश्वकर्मा की मौत इलाज के लिए बनारस ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन