Bihar News : हम प्रत्याशी पर गोलीबारी, रोड़ेबाजी से सिर फूटा, हाथ टूटा; जनसंपर्क अभियान के दौरान हमला
टिकारी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला हुआ है। उनपर बदमाशों ने गोलीबारी और पत्थरबाजी की है। हमले में प्रत्याशी अनिल कुमार के सिर में चोट लगी और उनका हाथ टूट गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान टिकारी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को प्रचार के दौरान हम पार्टी के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल कुमार पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना कोच थाना क्षेत्र के दिघौरा गांव में देर शाम हुई।
जानकारी के अनुसार, डॉ. अनिल कुमार अपने समर्थकों के साथ गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे सड़क निर्माण को लेकर सवाल-जवाब शुरू किया, जो देखते-देखते तीखी बहस में बदल गया। तभी भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव और फायरिंग शुरू कर दी।
हमले में डॉ. अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में चोटें आई हैं। उनके कई समर्थक भी घायल हुए हैं। घटना के दौरान हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पढे़ं: नालंदा में नीतीश ने भरी NDA के पक्ष में हुंकार, सात घंटे में सात विधानसभा क्षेत्र को किया कवर
सूचना मिलते ही कोच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल हमलावरों की पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घायल डॉ. अनिल कुमार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।