{"_id":"6848123cfb429489b70d2002","slug":"anamika-sharma-hoisted-the-flag-of-operation-sindoor-from-a-height-of-12-000-feet-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, 12,000 फीट की ऊंचाई से फहराया 'ऑपरेशन सिंदूर' का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, 12,000 फीट की ऊंचाई से फहराया 'ऑपरेशन सिंदूर' का झंडा
Tue, 10 Jun 2025 04:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 04:38 PM IST
सार
जहानाबाद के रहने वाली अनामिका शर्मा ने अपने कर्तव्य से एक बार फिर जिला एवं पूरे बिहार का नाम रोशन की है ।अनामिका शर्मा ऑपरेशन सिंदूर के नाम से लगभग 12000 फीट ऊंची झंडा लहराया है। अनामिका शर्मा के इसका कारनामे से उसके गांव के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन
अनामिका शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद जिले के कनौली गांव की रहने वाली अनामिका शर्मा ने एक बार फिर अपने साहसिक कारनामे से न सिर्फ जिले, बल्कि पूरे बिहार और देश का नाम रोशन किया है। अनामिका ने थाईलैंड के बैंकॉक में 12,000 फीट की ऊंचाई से 'ऑपरेशन सिंदूर' का झंडा फहराया। इस खास मिशन को उन्होंने भारतीय सेना को समर्पित किया।
5 जून को भरी साहसिक छलांग
अनामिका शर्मा ने 5 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे यह अद्भुत स्काई डाइविंग की। 'ऑपरेशन सिंदूर' के झंडे के साथ 12,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर उन्होंने भारतीय सेना को एक अलग अंदाज में सलामी दी।
सेना से गहरा जुड़ाव, पिता हैं रिटायर्ड एयरफोर्स जवान
अनामिका के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड हैं और वर्तमान में परिवार प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में रहता है। अनामिका के दादा सत्येंद्र शर्मा अब भी उनके पैतृक गांव कनौली (जहानाबाद) में रहते हैं। दादा का कहना है कि संघर्ष से ही सफलता मिलती है और अनामिका ने यह साबित कर दिखाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
गांव में खुशी की लहर, बेटी पर गर्व
अनामिका के इस कारनामे से उनके गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अनामिका सिर्फ उनके गांव की नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले की शान बन चुकी हैं। एक ग्रामीण ने कहा, "हमारी बेटी ने जो किया है, उससे पूरे गांव की छाती गर्व से चौड़ी हो गई है।"
पहले भी कर चुकी हैं साहसिक कार्य
यह पहली बार नहीं है जब अनामिका ने ऐसा कोई कारनामा किया हो। इससे पहले भी उन्होंने थाईलैंड में ही 'कुंभ ध्वज' फहराकर देश का नाम रोशन किया था। उस समय भी वह चर्चाओं में रहीं।
'ऑपरेशन सिंदूर' को दी अनोखी श्रद्धांजलि
गौरतलब है कि भारतीय सेना ने कुछ समय पहले कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था। इस ऑपरेशन के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गई थीं। अब अनामिका ने आकाश से झंडा फहराकर एक नई मिसाल पेश की है।