फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Double murder in Patna, bodies of both found on the roadside, criminals shot them: Bihar crime

Bihar News: पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 10 Jun 2025 11:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 10 Jun 2025 11:11 AM IST
सार

Patna Police: पटना पुलिस ने घटनास्थल से बाइक समेत गोलियों के कई खोखे को बरामद किए हैं। पुलिस दोनों युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Bihar News: Double murder in Patna, bodies of both found on the roadside, criminals shot them: Bihar crime
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बिक्रम में मंगलवार सुबह दो युवकों की लाश मिली है। अपराधियों ने दोनों युवकों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। घटना बिक्रम थानाक्षेत्र के मंझौली सिंघाड़ा मार्ग स्थित आहार के पास हुई। सुबह टहलने निकले लोगों ने दो युवकों के शव देखे तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस एफएसएल टीम की मदद से जांच में जुट गई। दोनों मृतकों की पहचान बाघाकोल गांव के रामनाथ यादव के पुत्र सोनू कुमार (28) और नरेश राम के पुत्र रौशन (23) के रूप में की गई।

विज्ञापन


गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह सुबह मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे। तभी देखा कि सड़क किनारे एक आहार के पास एक काला लाल रंग की अपाचे बाइक है और उसे कुछ दूरी पर दो युवक का शव पड़ा हुआ जो खून से सने हुए थे। इधर, दो युवक का शव मिलने के बाद बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों के बीच जुट गई। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी सबसे पहले डायल 112 को दिया। उसके बाद बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को पटना के थाने में रखा गया, मेघालय पुलिस ले जाएगी गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे दो युवक के शव मिले
घटना को लेकर बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बिक्रम के मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की सड़क किनारे दो युवक के शव मिले हैं। इसको गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर एक बाइक भी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची है। मामले में आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed