फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   A six year old innocent girl was raped after being lured with chocolate

Bihar News: चॉकलेट का लालच देकर छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 07:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Jan 2025 07:09 PM IST
सार

Bihar News: नवादा में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 35 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
A six year old innocent girl was raped after being lured with chocolate
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना जिले के नक्सल प्रभावित सीतामढ़ी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम बगल के गांव के विवेक कुमार 6 वर्षीय मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के परिजन इस दौरान इधर उसे खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची को एक युवक ले जा रहा था। इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता होने लगी। इसी बीच बच्ची रोते हुए अपने घर की ओर आ रही थी। 

विज्ञापन


रात्रि में ही पुलिस कप्तान पहुंच गए थाने
पीड़ित बच्ची ने घटना की पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद बच्ची के परिजन सीधे बच्ची को लेकर सीतामढ़ी थाना पहुंच गए और वहां घटना की पूरी जानकारी बताई। सीतामढ़ी थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने घटना की जानकारी नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान रात्रि में ही सीतामढ़ी थाना पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। 
विज्ञापन


आरोपी युवक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
फिलहाल पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराकर 164 के बयान के लिए न्यायालय ले गई है। एसपी अभिनव धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। घटना के बाद दुष्कर्मी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित बच्ची को 164 का बयान के लिए कोर्ट ले जाया गया है। स्पीड लिस्ट ट्रायल कराकर दोषियों पर प्रेषित कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्मी युवक की पहचान बैजनाथपुर गांव निवासी जीवन कुमार का पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed