फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   A drone fell on office premises of Mahabodhi Temple in Bodh Gaya UNESCO  Gayaji News

Bihar News: बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर में अचानक आ गिरा ड्रोन, कड़े इंतजामों में कैसे हो गई ढील?

Thu, 28 Aug 2025 10:11 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Aug 2025 10:11 AM IST
सार

Gayaj Mahabodhi Temple:  बुद्ध की नगरी बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के कार्यालय परिसर की सुरक्षा में एक चूक का मामला सामने आया है। परिसर में अचानक से आकर एक ड्रोन गिरा है। हालांकि, इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया गया है। गौरतलब है कि 2013 में हुए आतंकी हमले के बाद मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट रहता है। कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
A drone fell on office premises of Mahabodhi Temple in Bodh Gaya UNESCO  Gayaji News
महाबोधि मंदिर के कार्यालय परिसर में गिरा ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुद्ध की नगरी बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर के कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर अचानक एक ड्रोन गिर पड़ा। इससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई इस घटना से कार्यालय में मौजूद कर्मचारी घबरा गए और यह जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन आया कहां से। सूत्रों के मुताबिक, ड्रोन मंदिर प्रबंधन समिति (BTMC) के कार्यालय में गिरा। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे मंदिर के पुजारी और बौद्ध भिक्षुओं ने बताया कि यह ड्रोन उन्हीं का है, जिसे वे परिसर में उड़ा रहे थे।

विज्ञापन


बौद्ध धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा तीर्थ
गौरतलब है कि नियमों के अनुसार महाबोधि मंदिर, BTMC कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। वर्ष 2013 में आतंकी हमले के बाद इस पूरे इलाके को “नो-फ्लाई ज़ोन” घोषित किया गया था। इतना ही नहीं, महाबोधि मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है और यह बौद्ध धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल माना जाता है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप,  24 घंटे में 10 नए मामले आए सामने; एनएमसीएच में की गई है व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में ड्रोन कैसे उड़ाया गया
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हर आने-जाने वाले की सघन जांच की जाती है, तो फिर मंदिर परिसर में ड्रोन कैसे उड़ाया गया। क्या पुजारियों और भिक्षुओं के लिए अलग नियम हैं, या सुरक्षा कर्मियों से चूक हुई?

अब देखना यह होगा कि इस मामले में बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति और जिला प्रशासन क्या कदम उठाते हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट; लोगों से भी की अपील
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed