फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya Ji News: Drinking water crisis deepens in Chowar village, villagers prepare to complain to DM

Gaya Ji News: चोवार गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की तैयारी की

Tue, 01 Jul 2025 02:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 02:47 PM IST
सार

गया जी जिले के टनकुप्पा प्रखंड स्थित चोवार गांव में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया जी है। वार्ड नंबर 02 और 03 के लोग नल जल योजना से एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। महिलाएं मंदिर के चापाकल से पानी लाने को मजबूर हैं और पीने के पानी के लिए कई सौ मीटर दूर जाना पड़ता है। 
 

विज्ञापन
Gaya Ji News: Drinking water crisis deepens in Chowar village, villagers prepare to complain to DM
गया के चोवार गांव में पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी के टनकुप्पा प्रखंड के चोवार गांव में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है। गांव के वार्ड संख्या 02 और 03 में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। हर घर नल जल योजना का कोई लाभ ग्रामीणों को अब तक नहीं मिला है। हालात यह हैं कि महिलाओं को नहाने और पीने के पानी के लिए कई सौ मीटर दूर जाना पड़ रहा है। मंदिर के चापाकल पर सुबह से ही पानी भरने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थानीय वार्ड सदस्य सज्जन सिंह ने पेयजल संकट को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन


डीएम के जनता दरबार में शिकायत का निर्णय
पेयजल संकट को लेकर चोवार गांव के दर्जन भर ग्रामीणों ने गया जी जिलाधिकारी के जनता दरबार में शिकायत पत्र देने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों की योजना शुक्रवार को जनता दरबार में पत्र सौंपने की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जी, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


तीन महीने से लगा रहे गुहार, नहीं हो रही सुनवाई
गांव के रौशन पांडेय ने बताया कि वे पिछले तीन महीनों से गया जी जिलाधिकारी, पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह एवं संबंधित विभागों को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि नल जल योजना के तहत एक बूंद पानी भी गांव के लोगों को अब तक नसीब नहीं हुआ है। विभागीय जांच केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है, जबकि असल समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुनौराधाम को मिलेगा भव्य रूप, बिहार सरकार ने 882.87 करोड़ की विकास योजना को दी मंजूरी

बीडीओ ने पीएचईडी को दी सूचना
इस संबंध में बीडीओ अलीशा कुमारी ने बताया कि चोवार गांव में पेयजल संकट की जानकारी मिली है। पीएचईडी विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है और जल्द ही समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लगातार उपेक्षा और पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन जल्द हस्तक्षेप करे और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed