फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gay marriage in Bihar too, two youths of Mokama married each other in the temple

Bihar: अब बिहार में दो युवकों ने रचाई शादी, कहा- जिंदगी भर निभाएंगे साथ, कोई नहीं कर सकता हम दोनों को अलग

Mon, 11 Jul 2022 09:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Jul 2022 09:03 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के मैनक टोला निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार ने चार दिन पहले अपने 18 वर्षीय पुरुष मित्र से चोरी-छिपे शादी कर ली।

विज्ञापन
Gay marriage in Bihar too, two youths of Mokama married each other in the temple
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बड़े शहरों में आपने समलैंगिक विवाह के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन अब यह छोटे शहरों में भी इसका प्रचलन शुरू हो गया है। ताजा मामला है बिहार के मोकामा का जहां दो युवकों ने मंदिर में भगवान को साक्षी मान शादी रचा ली है। इस तरह की शादी की खबर लगते ही वहां रहने वाले आसपास के लोग हैरान हो गए। कई लोगों ने इसका विरोध भी किया और कहा कि इस तरह की शादी समाज में बुरा असर डालेगी।

विज्ञापन


जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के मैनक टोला निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार ने चार दिन पहले अपने 18 वर्षीय पुरुष मित्र से चोरी-छिपे शादी कर ली। कुछ दिन तक किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। हालांकि दो दिन बाद उन दोनों की गतिविधियों से लोगों को शक हो गया और फिर बात सभी जगह फैल गई। राजा ने सुमित कुमार नाम के शख्स से शादी की है जो कि मोकामा के ही गुरुदेव टोला का निवासी है। शादी के बाद दोनों लहेरिया टोला में एक किराया का कमरा लेकर साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन


कोई चाहकर भी हमें नहीं कर सकता अलग
बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने भी अपने घर वालों को इस बात की जानकारी नहीं दी है। दोनों का कहना है कि अगर परिवार के सदस्यों को पता चल जाएगा तो वे लोग विरोध करेंगे इसलिए हमलोगों ने शादी की बात को छिपा रखा है। हालांकि उन्होंने कहा कि हम जल्द ही अपनी शादी को सार्वजनिक करेंगे। यदि परिवार वाले विरोध भी करते हैं तो भी हमलोग साथ रहेंगे और एक-दूसरे का हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे। दोनों ने कहा कि चाहे कोई कितनी भी कोशिश क्यों न करें हम दोनों एक दूसरे से नहीं होंगे अलग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed