{"_id":"62cb9794b2db2f0dac0c8df2","slug":"gay-marriage-in-bihar-too-two-youths-of-mokama-married-each-other-in-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अब बिहार में दो युवकों ने रचाई शादी, कहा- जिंदगी भर निभाएंगे साथ, कोई नहीं कर सकता हम दोनों को अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अब बिहार में दो युवकों ने रचाई शादी, कहा- जिंदगी भर निभाएंगे साथ, कोई नहीं कर सकता हम दोनों को अलग
Mon, 11 Jul 2022 09:03 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:03 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के मैनक टोला निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार ने चार दिन पहले अपने 18 वर्षीय पुरुष मित्र से चोरी-छिपे शादी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बड़े शहरों में आपने समलैंगिक विवाह के बारे में जरूर सुना होगा लेकिन अब यह छोटे शहरों में भी इसका प्रचलन शुरू हो गया है। ताजा मामला है बिहार के मोकामा का जहां दो युवकों ने मंदिर में भगवान को साक्षी मान शादी रचा ली है। इस तरह की शादी की खबर लगते ही वहां रहने वाले आसपास के लोग हैरान हो गए। कई लोगों ने इसका विरोध भी किया और कहा कि इस तरह की शादी समाज में बुरा असर डालेगी।
विज्ञापन
जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के मैनक टोला निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार ने चार दिन पहले अपने 18 वर्षीय पुरुष मित्र से चोरी-छिपे शादी कर ली। कुछ दिन तक किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। हालांकि दो दिन बाद उन दोनों की गतिविधियों से लोगों को शक हो गया और फिर बात सभी जगह फैल गई। राजा ने सुमित कुमार नाम के शख्स से शादी की है जो कि मोकामा के ही गुरुदेव टोला का निवासी है। शादी के बाद दोनों लहेरिया टोला में एक किराया का कमरा लेकर साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
कोई चाहकर भी हमें नहीं कर सकता अलग
बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने भी अपने घर वालों को इस बात की जानकारी नहीं दी है। दोनों का कहना है कि अगर परिवार के सदस्यों को पता चल जाएगा तो वे लोग विरोध करेंगे इसलिए हमलोगों ने शादी की बात को छिपा रखा है। हालांकि उन्होंने कहा कि हम जल्द ही अपनी शादी को सार्वजनिक करेंगे। यदि परिवार वाले विरोध भी करते हैं तो भी हमलोग साथ रहेंगे और एक-दूसरे का हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे। दोनों ने कहा कि चाहे कोई कितनी भी कोशिश क्यों न करें हम दोनों एक दूसरे से नहीं होंगे अलग।
विज्ञापन