फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gangster's wife got pregnant in jail in bihar

जेल में गर्भवती हुई गैंगस्टर की बीवी, मचा हड़कंप

Thu, 14 Jan 2016 04:50 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
Gangster's wife got pregnant in jail in bihar

बिहार में जेलकर्मियों पर जेलों में मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित सामानों की तस्करी का आरोप लगता रहा है, लेकिन इस बार उन पर एक गैंगस्टर और उसकी बीवी को अवैध तरीके से जेल में मिलवाने का आरोप लग रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ है, जबकि उस गैंगस्टर की बीवी गर्भवती हो गई।

विज्ञापन



दरभंगा में मारे गए दो इंजीनियरों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर मुकेश पाठक की पत्नी पूजा कुमारी जेल में बंद है। अपहरण के एक मामले में उस पर मुकदमा चल रहा है। हाल में उनके गर्भवती होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जेल प्रशासन पर जेल के भीतर अवैध तरीके से मुकेश और पूजा की मुलाकात कराने का आरोप लगा। मामले की जांच में पूजा ने खुलासा किया कि वह अपने पति से शिवहर जेल के सहायक जेलर के कार्यालय में अक्सर मिला करती थीं। मुकेश और पूजा, दोनों ही अलग-अलग मामलों में शिवहर जेल में बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो-डेलीमेल से)

पिछले साल जेल से फरार हो गया था मुकेश पाठक

Gangster's wife got pregnant in jail in bihar

मुकेश पाठक हाल ही में दरभंगा में मारे गए दो इंजीनियरों की हत्या का आरोपी है। वह संतोष झा गैंग का शार्प शूटर है, ये गैंग उत्तर बिहार के कई आपराधिक मामलों में शामिल माना जाता है।

संतोष झा फिलहाल जेल में बंद है, हालांकि पुलिस का मानना है कि मुकेश ने उसी के इशारे पर इंजीनियरों की हत्या की। उसीके बाद से वह फरार है, माना जा रहा है कि वह नेपाल भाग चुका है। शिवहर के डीएम और मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक की अलग-अलग जांचों में खुलासा हुआ कि जेल कर्मियों की सहायता से मुकेश और पूजा अक्सर सहायक जेलर के कार्यालय में मिलते थे।

मुकेश पिछले साल 20 जुलाई को स्‍थानीय अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों का नशीला पदार्थ खिलाकर फरार हो गया। शिवहर जेल में बंद पूजा को बाद में मुजफ्फरपुर जेल में बंद कर दिया गया। मुकेश और पूजा का विवाह अक्‍टूबर, 2013 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed