{"_id":"6146a1278ebc3e84885ace6c","slug":"gang-rape-with-event-anchor-of-kolkata-at-patna-famous-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना: इवेंट एंकर के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना: इवेंट एंकर के साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी का आरोप
Sun, 19 Sep 2021 08:05 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 19 Sep 2021 08:05 AM IST
सार
2 जुलाई को पटना में सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के बाद पीड़िता ने कोलकाता के एक थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराया, जिसके बाद पटना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में एक हाईप्रोफाइल लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पटना के नामचीन होटल के कमरा नंबर 512 में इस वारदात को अंजाम दिया गया। 2 जुलाई को मुजफ्फरपुर के हर्ष रंजन और उसका मित्र विक्रांत केजरीवाल कोलकाता की इवेंट एंकर के साथ होटल में गैंगरेप किया तीन जुलाई को होटल से पटना जंक्शन छोड़ने के दौरान पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई। पीड़िता ने कहा कि दोनों युवकों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
3 जुलाई को पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़कर पीड़िता हावड़ा पहुंची और 4 जुलाई को जाधवपुर थाना में दोनों आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज होने के बाद बंगाल पुलिस ने केस को पटना के गांधी मैदान थाना को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
महीनों बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं दोनों आरोपी
वहीं, गांधी मैदान थाना की एसआई अर्चना ने पीड़िता से फोन पर बात कर उसका बयान दर्ज किया है। 17 जुलाई को बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता 29 जुलाई को कोलकाता से पटना पहुंची और कोर्ट में उसकी पेशी हुई। पीड़िता ने कोर्ट में अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का बयान दर्ज करवाया। गांधी मैदान थानेदार का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस जल्द कर लेगी। पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरपुर भी गई, लेकिन दोनों फरार हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है और आरोपी आजाद है। इस घटना के बाद से दोनों आरोपियों का मोबाइल भी बंद है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन