{"_id":"078569ed224c58472d5fc00a63f769e5","slug":"gang-rape-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप
अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 13 Jan 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक छात्रा को अगवा कर चार युवकों ने चलती कार में गैंगरेप किया और फिर उसे मरा हुआ समझ कर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
घटना बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र की है। छात्रा 10 दिन पूर्व अपने मामा के घर आई थी। घटना की रात आठ बजे वह पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी के घर मोबाइल चार्ज करने जा रही थी।
इसी दौरान घात लगाए चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। फिर चलती कार में उसे चाकू का भय दिखा कर चारो युवकों ने उसके साथ बारी-बारी मुंह काला किया।
गैंगरेप के बाद युवकों ने उसे अधमरा कर रामपुर नहर के पास फेंक दिया। किसी तरह देर रात वह छात्रा अपने घर फोनकर मामले की जानकारी दे सकी।
सूचना मिलने के बाद परिजनों ने युवती को बरामद कर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर एक निजी क्लिनिक में उसका इलाज कराया।
छात्रा बुरी तरह जख्मी हालत में थी और इसके शरीर पर दांत से कई जगहों पर काटने के निशान थे। लड़की की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती की निशानदेही पर तुरंत घटना में उपयोग की गई लाल रंग की नैनो कार को बरामद किया और मुख्य आरोपी धौरी गांव निवासी संजीव कुमार सिंह के पुत्र सन्नी कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के बयान पर सन्नी व उसके तीन दोस्तों पर मामला दर्ज कर लिया है।