फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Four-member BJP committee meet party workers injured during bihar vidhan sabha march

Bihar : लाठीचार्ज और नेता की मौत पर जांच के लिए पटना में भाजपा की केंद्रीय टीम, सम्राट-सिग्रीवाल से मिली

Sat, 15 Jul 2023 02:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Jul 2023 02:39 PM IST
सार

BJP News : बिहार सरकार भले ही विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हल्के बल प्रयोग की बात करे और भाजपा नेता विजय सिंह की मौत को इससे अलग बताए, लेकिन भाजपा की विशेष केंद्रीय जांच टीम ने पटना पहुंचकर अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Four-member BJP committee meet party workers injured during bihar vidhan sabha march
घायल सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का हालचाल लेती जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और तीन सांसदों मनोज तिवारी मृदुल, सुनीता दुग्गल व विष्णु दयाल राम ने पटना पहुंचकर 13 जुलाई को भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान हुई घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर बनी भाजपा की उच्च स्तरीय जांच समिति के चारों सदस्य शनिवार को पटना पहुंचे। पटना में 13 जुलाई की घटना के विरोध में भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन में पहुंचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जांच टीम का स्वागत किया। सम्राट ने जांच टीम को उस दिन का पूरा वाकया बताया। घायलों की सूची लेने के बाद जांच टीम सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मिलने अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन

Four-member BJP committee meet party workers injured during bihar vidhan sabha march
जांच टीम के साथ सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सिग्रीवाल ने बताया कि कैसे परिचय जानकार पीटा
घायल सांसद सिग्रीवाल ने अस्पताल में जांच टीम को बताया कि वाई श्रेणी के उनके सुरक्षाकर्मी बिहार पुलिस के जवानों को लगातार बताते रहे कि सांसद हैं, लेकिन परिचय जानने के बाद और ज्यादा वीभत्स तरीके से उन्हें पीटा गया। सिर फटने के बाद भी उनपर डंडे बरसाते रहे। सिग्रीवाल ने जांच टीम को दिखाया कि प्लास्टिक के पुलिसिया डंडे से नहीं दिखने वाली चोट अंदर तक कितना असर डाल रही है। जांच टीम ने पिटाई के वीडियो प्रमाण भी हासिल किए। जांच टीम अन्य घायलों से भी मिली और अस्पताल की रिपोर्ट के साथ वीडियो-फोटो भी लिए। जांच टीम पूरी रिपोर्ट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed