फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former RJD minister Suresh Paswan says BJP doesn't have candidates; They making MPs contest assembly elections

Assembly Election 2023: पूर्व RJD मंत्री बोले- BJP के पास उम्मीदवार कहां; वे तो MP को लड़वा रहे विधानसभा चुनाव

Sun, 22 Oct 2023 03:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Oct 2023 03:34 PM IST
सार

Assembly Election 23: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को घेरते हुए राजद नेता सुरेश पासवान ने कहा कि उनके पास उम्मीदवार कहां हैं। स्थिति यह हो गई है कि सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाया जा रहा है। भाजपा देश के प्रत्येक राज्य में आंतरिक कलह से जूझ रही है। जबकि इंडिया गठबंधन का जनाधार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Former RJD minister Suresh Paswan says BJP doesn't have candidates; They making MPs contest assembly elections
आरजेडी नेता सुरेश पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री और राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पासवान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डंके की चोट पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बिहार की तमाम सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले यह बताए कि उनके पास जुमलेबाजी के अलावा है क्या? उन्होंने कहा कि मौजूदा जातीय गणना में इंडिया गठबंधन के पास 55 प्रतिशत वोटर हैं। यहां सिर्फ वोटर ही नहीं बल्कि वर्कर और कैडर भी हैं।

विज्ञापन


‘भाजपा प्रत्येक राज्य में आंतरिक कलह से जूझ रही’
वहीं, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास उम्मीदवार कहां हैं। स्थिति यह हो गई है कि सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश के प्रत्येक राज्य में आंतरिक कलह से जूझ रही है। जबकि इंडिया गठबंधन का जनाधार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


‘भाजपा इस बार पेट के बल गिरेगी’
आरजेडी नेता सुरेश पासवान ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा का हाल बुरा है। उनके यहां सिर फुटौव्वल की नौबत है। आज एमपी को एमएलए का चुनाव लड़ा रहे है। कल को उन्हें मुखिया का चुनाव लड़ाएंगे। किसी को भी चुनाव लड़ा लें, लेकिन ये इस बार पेट के बल गिरेंगे। भाजपा जुमलेबाज पार्टी है। इस पार्टी ने दस साल में दस कर्म कर रख दिया। ये पहले हमें कहते थे कि हमारे यहां नेता नहीं है। हमारे यहां नेता सब दिन रहे हैं और उनके यहां तो चुनाव लड़ाने के लिए नेताओं का अकाल हो गया है। इन पांचों राज्यों में भाजपा की हार और इंडिया गठबंधन की जीत होनी तय है। आगे भी लोकसभा में इंडिया गठबंधन ही जीतेगा। भाजपा का तो बिहार में खाता तक नहीं खुलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच राज्यों में हो रहा विधानसभा चुनाव
फिलहाल देश के पांच राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान,  मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हो रहे है। चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रमों की भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed