{"_id":"5c428940bdec22734e3eab35","slug":"former-mp-uday-singh-left-bjp-says-popularity-of-pm-modi-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह ने छोड़ी भाजपा, कहा- 'मोदी की लोकप्रियता कम हो गई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह ने छोड़ी भाजपा, कहा- 'मोदी की लोकप्रियता कम हो गई'
Sat, 19 Jan 2019 07:49 AM IST
Shani Mishra
अमर उजला ब्यूरो, पटना
अमर उजला ब्यूरो, पटना
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 19 Jan 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
uday singh
लंबे समय से नाराज चल रहे भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजा है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी में तानाशाही रवैया भाजपा छोड़ने का कारण है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद उदय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि पूर्णिया सीट जदयू को दिए जाने पर इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि पार्टी ने बिहार में कुछ ऐसे काम किए हैं जिसे सही कर पाना एक समय तक संभव नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से जदयू के सामने नतमस्तक हो गई है इससे पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता भी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि आगे उनकी राजनीतिक दिशा क्या होगी ये आने वाले समय में तय होगा।
विज्ञापन