फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   former ministers son lynched in bihar

पूर्व मंत्री के बेटे की पीट-पीट कर हत्या

Wed, 16 Jul 2014 11:00 AM IST
एजेंसी/समस्तीपुर (बिहार)
एजेंसी/समस्तीपुर (बिहार) Updated Wed, 16 Jul 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
former ministers son lynched in bihar

बिहार के पूर्व मंत्री रामाश्रय साहनी के बेटे राजीव को गुस्साई भीड़ ने वाहन चोरी के आरोप में पीट-पीट कर मार डाला और उसके साथी को बुरी तरह घायल कर दिया। राजीव पर समस्तीपुर जिले में एक वाहन की कथित चोरी का आरोप था।

विज्ञापन


समस्तीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक बाबू राम के मुताबिक यह घटना शनिवार की रात उस समय हुई, जब 37 वर्षीय राजीव अपने दोस्त के साथ असीमचक गांव से एक गाड़ी चुराने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और इतना पीटा की राजीव की मौत हो गई। जबकि राजराम केवट बुरी तरह घायल हो गया। राजाराम अब भी बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


बाबूराम के मुताबिक वाहन चोरी के आरोप में राजीव को पहले भी गिरफ्तार कर जेल में रखा जा चुका है। उनका कहना था कि वह वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह का सदस्य था। पुलिस टीम राजीव को पीट-पीट कर मार डालने की घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव के पिता बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार में पशुपालन मंत्री थे। इस समय वह पार्टी की समस्तीपुर इकाई के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि वह इस घटना पर राजीव के शव की शिनाख्त के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed