फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former Governor of Kerala Nikhil Kumar raised questions on Central and Manipur Govt on Manipur violence

Bihar News: केरल व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल बोले- मणिपुर में कौरवों की सरकार, PM धृतराष्ट्र बन देख रहे तमाशा

Sat, 29 Jul 2023 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Jul 2023 06:24 PM IST
सार

Bihar: पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कहा कि जिस तरह द्रौपदी के चीर हरण की सजा कौरवों को मिली थी। उसी तरह सजा मोदी सरकार को भी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमें रामायण, महाभारत जैसे धर्म ग्रंथों से सीख लेनी चाहिए और जानना चाहिए कि कौरवों का क्या हश्र हुआ था।

विज्ञापन
Former Governor of Kerala Nikhil Kumar raised questions on Central and Manipur Govt on Manipur violence
केरल व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Manipur Violence: केरल और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और औरंगाबाद के पूर्व सांसद निखिल कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मणिपुर सरकार पर बड़ा बयान दिया है। निखिल कुमार ने शनिवार को यहां प्रेस वार्ता में मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र और मणिपुर की सरकार को कौरवों की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कौरवों द्वारा द्रौपदी का चीर हरण किया गया था। उसी तरह से मणिपुर में महिलाओं का चीर हरण हो रहा है।

विज्ञापन


‘मणिपुर हिंसा पर पीएम अपना रहे हठधर्मिता’
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन मणिपुर में हत्या हो रही है। लेकिन धृतराष्ट्र के रूप में हमारे प्रधानमंत्री आंखें बंद किए हुए हैं। वे मणिपुर हिंसा पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इस कारण सदन में विपक्ष द्वारा भी लगातार हंगामा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री से जवाब मांगा जा रहा है। लेकिन वे चुप्पी साधे हुए हैं। प्रधानमंत्री बेशर्मी की हद तक हठधर्मिता कर रहे हैं।
विज्ञापन


‘कौरवों की तरह होगा मोदी सरकार का अंत’
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि जिस तरह द्रौपदी के चीर हरण की सजा कौरवों को मिली थी। उसी तरह सजा मोदी सरकार को भी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमें रामायण, महाभारत जैसे धर्म ग्रंथों से सीख लेनी चाहिए और जानना चाहिए कि कौरवों का क्या हश्र हुआ था। ठीक इसी तरह ही मोदी सरकार का अंत होगा। उन्होंने मणिपुर हिंसा की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘उत्तर कोयल नहर में आज तक नहीं आया पानी’
पूर्व राज्यपाल ने उत्तर कोयल नहर सिंचाई परियोजना की चर्चा करते हुए कहा कि जब परियोजना को लेकर हम लोग सवाल करते हैं तो बोला जाता है कि राजनीति की जा रही है। भाजपा ने 2014 में वादा किया था कि छह महीने में उत्तर कोयल नहर में पानी लाया जाएगा। लेकिन आज तक उत्तर कोयल नहर में पानी नहीं आया।


उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष का काम समस्याओं से छुटकारा दिलाना है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो विपक्ष का काम इसे याद दिलाना हैं, जो हम कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह और राजद के जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed