फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former deputy sarpanch beaten to death in Bettiah, family alleges revenge in election rivalry

Bihar Crime: बेतिया में पीट-पीट कर पूर्व उप मुखिया की हत्या, चुनावी रंजिश में बदला लेने का आरोप

Mon, 17 Apr 2023 01:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Apr 2023 01:30 PM IST
सार

मृतक के भाई सुबोध पटेल ने बताया कि उसके भाई गणेश पटेल रविवार की शाम नौतन थानाध्यक्ष से मिल कर वापस लौट रहे थे। खड्डा बाजार के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Former deputy sarpanch beaten to death in Bettiah, family alleges revenge in election rivalry
मृतक गणेश पटेल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में बदमाशों ने रविवार की देर शाम बगही बाजार के पास नौतन प्रखंड के सनसरैया पंचायत के पूर्व उप मुखिया गणेश पटेल (33) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रात करीब दो बजे जीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई सुबोध पटेल ने बताया कि उसके भाई गणेश पटेल रविवार की शाम नौतन थानाध्यक्ष से मिल कर वापस लौट रहे थे। खड्डा बाजार के पास नगर निगम बेतिया के वार्ड 41 के पार्षद सनसरैया निवासी अंबेडकर पटेल, दिनेश पटेल, ऋतिक कुमार, मोहन प्रसाद, संदीप पटेल ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद गणेश पटेल ने फोन से इसकी सूचना अपने छोटे भाई दिनेश कुमार को दी। इसके परिजनों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


साल 2016 में आरोपी अंबेडकर पटेल सनसरैया पंचायत के मुखिया और गणेश पटेल उप मुखिया थे। लोगों ने बताया कि दोनों में नहीं पटती थी। नगर निकाय के चुनाव में दोनों वार्ड 41 से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़े थे, जिसमें अंबेडकर पटेल की जीत हुई थी। परिजन चुनावी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान गणेश पटेल ने बताया कि वह बाजार में मीट खरीदने गया था। इसी दौरान उसे घेरकर अंबेडकर पटेल ने गोली मारी, लेकिन गोली कीच कर गई। उप मुखिया रहने के दौरान नल जल योजना में उसने मुखिया को पीसी नहीं दिया था। इससे नाराज होकर अंबेडकर पटेल ने गोली मारने की धमकी दी थी। दो साल पहले मुफस्सिल थाने में आवेदन भी दिया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंबेडकर पटेल ने अपने लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है। मृतक अपने पीछे पत्नी सती देवी, बेटा पवन कुमार (5) और बेटी गुंजन कुमारी (7) को छोड़ गया है। अस्पताल के नाका प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed