फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former CM Rabri Devi security guard scuffle between Secretariat police in Bihar

बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सुरक्षाकर्मी और सचिवालय थाना की पुलिस के बीच हाथापाई की आई नौबत

Fri, 22 Jan 2021 02:18 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 22 Jan 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Former CM Rabri Devi security guard scuffle between Secretariat police in Bihar
राबड़ी देवी

बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। आवास के बाहर भीड़ देख पहुंची सचिवालय थाने की पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि आए दिन तेजस्वी यादव से मिलने वाले लोगों को सचिवालय पुलिस यहां से भगा देती है

विज्ञापन


राजधानी में बृहस्पतिवार को को राजद सुप्रीमो लालू यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि  स्थिति  हाथापाई तक  पहुंच गई।  घटना के विषय में बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री  राबड़ी देवी के आवास के बाहर  भीड़ जमा थी । भीड़ देखकर  सचिवालय पुलिस वहां पहुंची  और  लोगों को  भगाने लगे।  
विज्ञापन


इसके बाद  सचिवालय के थानाध्यक्ष ने  आवास पर  मौजूद सुरक्षा गार्डों  से कहा कि  यहां से लोगों को हटाइये।  इस पर  पूर्व मुख्यमंत्री के  सुरक्षा गार्डों ने कहा कि मैं इन्हें  नहीं भगा सकता हूं ।  गार्ड ने कहा कि  आप यहां से चले जाएं  वरना गोलियां चल जाएगी।   सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि जिन्हें सचिवालय थाने की पुलिस भीड़ बताकर हटा रही थी वे पार्टी के नेता हैं, जो मीटिंग में भाग लेने आए थे। हालांकि पार्टी नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed