{"_id":"576760684f1c1bd54511be84","slug":"former-bseb-chairman-lalkeshwar-prasad-singh-arrested-by-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार टॉपर घोटाला: बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह और उनकी पत्नी वाराणसी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार टॉपर घोटाला: बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह और उनकी पत्नी वाराणसी से गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार टॉपर घोटाला मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने बिहार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन लालकेश्वर सिंह और उनकी पत्नी उषा सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी यूपी के वाराणसी से हुई है।
विज्ञापन
Bihar toppers scam: Former BSEB Chairman Lalkeshwar Prasad Singh and wife Usha Sinha arrested by Special Investigation Team (SIT).
— ANI (@ANI_news) June 20, 2016विज्ञापन
जांच समिति लंबे समय से लालकेश्वर प्रसाद सिंह की तलाश कर रही थी। इस बीच उन्हें इस बात के संकेत मिले थे कि लालकेश्वर बिहार छोड़कर यूपी में कहीं छिपे हुए हैं। खुफिया जानकारी के मुताबिक एसआईटी टीम उनकी तलाश करते हुए वाराणसी जा पहुंची जहां उन्हें और उनकी पत्नी को शिवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने कई जगहों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घोटाले में नाम आने के बाद लालकेश्वर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन उनके बाद से वह गायब हो गए थे। एसआईटी टीम को उनकी काफी लंबे समय से तलाश थी। इसके लिए वह जगह-जगह छापेमारी भी कर रही थी लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली थी।
Published By: Amit Tiwari