फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former Bihar CM Lalu Prasad Yadav said This country is moving towards dictatorship

भीमा कोरेगांव हिंसा: लालू का मोदी सरकार पर हमला, बोले- तानाशाही की ओर बढ़ रहा देश

Wed, 29 Aug 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 29 Aug 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
Former Bihar CM Lalu Prasad Yadav said This country is moving towards dictatorship
lalu-yadav

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले पर पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। भीमा कोरेगांव मामले में जिस तरह से पांच बुद्धिजीवियों को गिरफ्तार किया गया है यह कई सवाल खड़े करता है। और ऐसा प्रतीत होता है कि देश आपातकाल की ओर बढ़ रहा है।'
विज्ञापन


मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू गुरुवार को रांची पहुंचे हैं। उन्हें 30 अगस्त को रांची स्थित सीबीआई आदालत पहुंचने के लिए कहा गया है। लालू यादव को इलाज के लिए गत 11 मई को छह सप्ताह की अस्थायी जमानत मिली थी जिसे बाद में आगे बढ़ाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के घर पर की गई इन छापेमारी पर लेफ्ट पार्टियों, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को देशभर में ताबड़तोड़ छापे मार माओवादियों से संपर्क रखने के संदेह में करीब 5 वामपंथी विचारकों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed