{"_id":"5b86895842c792466049b554","slug":"former-bihar-cm-lalu-prasad-yadav-said-this-country-is-moving-towards-dictatorship","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमा कोरेगांव हिंसा: लालू का मोदी सरकार पर हमला, बोले- तानाशाही की ओर बढ़ रहा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमा कोरेगांव हिंसा: लालू का मोदी सरकार पर हमला, बोले- तानाशाही की ओर बढ़ रहा देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 29 Aug 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
lalu-yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले पर पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। भीमा कोरेगांव मामले में जिस तरह से पांच बुद्धिजीवियों को गिरफ्तार किया गया है यह कई सवाल खड़े करता है। और ऐसा प्रतीत होता है कि देश आपातकाल की ओर बढ़ रहा है।'
विज्ञापन
मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू गुरुवार को रांची पहुंचे हैं। उन्हें 30 अगस्त को रांची स्थित सीबीआई आदालत पहुंचने के लिए कहा गया है। लालू यादव को इलाज के लिए गत 11 मई को छह सप्ताह की अस्थायी जमानत मिली थी जिसे बाद में आगे बढ़ाया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के घर पर की गई इन छापेमारी पर लेफ्ट पार्टियों, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। गौरतलब है कि मंगलवार को देशभर में ताबड़तोड़ छापे मार माओवादियों से संपर्क रखने के संदेह में करीब 5 वामपंथी विचारकों को गिरफ्तार किया गया।