फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former Bihar CM & Hindustani Awam Morcha head jeetan Ram Manjhi quits NDA

बिहार में NDA को झटका, राबड़ी-तेजस्वी से मिलने के बाद 'महागठबंधन' में शामिल हुए मांझी

Wed, 28 Feb 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 28 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Former Bihar CM & Hindustani Awam Morcha head jeetan Ram Manjhi quits NDA
manjhi
एनडीए में हाशिये पर चल रहे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बुधवार को एनडीए से नाता तोड़ लिया है। आज सुबह बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव हम पार्टी के अध्यक्ष मांझी के घर पहुंचे और घंटों दोनों के बीच बातचीत का दौर चला। जिसके बाद मांझी ने एनडीए से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


बिहार में तेजी से चल रहे राजनीतिक उठा पटक के बीच जीतन राम मांझी अपने दल बल के साथ बिना समय गंवाए  बिहार के "महागठबंधन' में शामिल हो गए हैं। महागठबंधन में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मांझी मेरे माता-पिता के पुराने दोस्त हैं और मैं उनका स्वागत करता हूं। 
विज्ञापन


मांझी के NDA से नाता तोड़ने के बाद बिहार की राजनीति में बहुत बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे थे। बुधवार की सुबह से ही बिहार की दो राजनीतिक पार्टी में बड़े फेरबदल की शुरुआत की सुगबुगाहट हो गई थी। सुबह 10 बजे तेजस्वी अपनी पार्टी के नेताओं भोला यादव और भाई वीरेंद्र के साथ मांझी के आवास पर मिलने जा पहुंचे। उसके बाद राबड़ी देवी और लालू के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव भी मांझी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझी एनडीए में हो रही उपेक्षा से लगातार नाराज चल रहे थे और उन्होंने कुछ दिनों पहले एनडीए छोड़ने के संकेत भी दिये थे। 'हम' के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बड़े नेता हैं और मांझी से हुई  उनकी मुलाकात का कोई न कोई बड़ा परिणाम सामने आएगा। 

 दोनों आपस में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर भी बात भी कर सकते हैं। दानिश ने यह भी बताया कि जीतनराम मांझी पहले भी पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कामों की तारीफ करते रहे हैं।


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed