{"_id":"63f8bd6f2e391277100e6399","slug":"flower-garland-shopkeeper-dies-after-jumping-into-pond-in-muzaffarpur-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur: फूल माला दुकानदार की पोखर में कूदने से मौत, चप्पल देखकर खोजा तो निकला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur: फूल माला दुकानदार की पोखर में कूदने से मौत, चप्पल देखकर खोजा तो निकला शव
Fri, 24 Feb 2023 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:06 PM IST
सार
पुलिस दुकानदार के पोखर में कूदने की घटना को लेकर बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं, स्थानीय का कहना है कि मृतक का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पोखर में कूदकर जाने देने वाला मृतक अमर कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को 30 वर्षीय फूल माला दुकानदार अमर कुमार की मौत हो गई। वह नगर थाना क्षेत्र स्थित साहू पोखर में कूद गया था। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। खून भी निकल रहा था। मृतक की पहचान छोटी कल्याणी में रहने वाले के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है। एसडीआरएफ की टीम ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अमर घर से सुबह तीन बजे ही निकल गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। मोहल्ले के लोगों के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य इलाके में खोजा गया। इसी बीच सूचना मिली की कोई साहू पोखर में कूदा था। उसकी तलाश में वे वहां भी गए। वहां सीढ़ी पर उसकी चप्पल दिखाई दी। चप्पल देखने पर आसपास के लोगों से पूछा गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया गया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। शाम चार बजे के करीब अमर का शव बरामद किया गया। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अमर का बीते कुछ वर्षों से पत्नी से विवाद चल रहा है। विवाद का कारण क्या है यह कभी किसी ने बताया नहीं। बीते ढाई सालों से अमर की पत्नी सुनीता अपने मायके में रहती है। दो बच्चे हैं। उनमें एक बेटा गौरव और बेटी का नाम अनन्या कुमारी है।