फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   floods in bihar kills 341 people, around one crore people affected in 18 districts

बिहार में बाढ़ से 341 की मौत, 18 जिलों के 1.46 करोड़ लोग प्रभावित

Wed, 23 Aug 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 23 Aug 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
floods in bihar kills 341 people, around one crore people affected in 18 districts
बाढ़ - फोटो : amar ujala

बिहार में बाढ़ से अब तक 341 की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कहर से 18 जिलों के 1.46 करोड़ लोग प्रभावित हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 37 और व्यक्तियों की मौत हो जाने से आंकड़ा काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने केवल 7.61 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। हालांकि कई इलाकों में पानी घटने से लोग अपने घरों को वापिस लौटने लगे हैं। 

विज्ञापन


पढ़ें- आमिर ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से लगाई गुहार
विज्ञापन


पीएम करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का 26 अगस्त को हवाई दौरा
राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पीएम मोदी राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का 26 अगस्त को हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद पीएम की तरफ से विशेष पैकेज की घोषणा की जा सकती है। राज्य के आपदा विभाग में विशेष सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि 2.29 लाख लोगों को सरकार की तरफ से बनाए गए 1085 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अररिया में हुईं अब तक सबसे ज्यादा मौत
आंकड़ों के मुताबिक, अब तक अररिया में 75, सीतामढ़ी में 36, पश्चिमी चंपारण में 36, कटिहार में 26, किशनगंज में 23, मधुबनी में 23, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और मधेपुरा में 19, सुपौल में 15, गोपालगंज में 14, पूर्णिया में 9, मुजफ्फरपुर में 7, खगरिया और सारण में 6, सहरसा व सीहोर में 4 लोगों की मौत हो गई है। 

वहीं मुख्यमंत्री नीतिश कुमार आज अररिया, कटिहार और किशनगंज जिलों का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed