फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Flood water entered eight hundred houses in 15 villages, dozens of approach roads were broken in Bettiah

Bihar Flood: बेतिया में 15 गांवों के आठ सौ घरों में बाढ़ का पानी घुसा, दर्जनों एप्रोच पथ टूटे; एक मजदूर की मौत

Mon, 28 Aug 2023 01:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 28 Aug 2023 01:54 PM IST
सार

Bettiah Flood: नेपाल के तराई क्षेत्रों में और बेतिया जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे शनिवार रात नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा, लौरिया, नरकटियागंज, सिकटा, मैनाटांड़ आदि प्रखंडों के करीब आठ सौ घरों में पानी घुस गया। इसके बाद लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Flood water entered eight hundred houses in 15 villages, dozens of approach roads were broken in Bettiah
बेतिया में बाढ़ ने दिखाया कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में बाढ़ का कहर जारी है। जहां 15 गांवों के आठ सौ घरों में पानी घुस गया है। साथ ही दर्जनों एप्रोच पथ टूट गए हैं। इस वजह से स्थानीयों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पार कर पुलिया से जा रहे साइकिल सवार एक मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई है।

विज्ञापन


बढ़ रहा पहाड़ी नदियों का जलस्तर
जानकारी के अनुसार, नेपाल के तराई क्षेत्रों में और जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे शनिवार रात नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा, लौरिया, नरकटियागंज, सिकटा, मैनाटांड़ आदि प्रखंडों के करीब आठ सौ घरों में पानी घुस गया। इसके बाद लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि रविवार की शाम से इन इलाकों से पानी कम होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


तारा बसवरिया गांव में गाइड बांध टूटा
गौनाहा प्रखंड में क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पहाड़ी नदिया उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे करीब 550 से अधिक घर प्रभावित हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। तारा बसवरिया गांव को कटहां नदी के कटाव से बचाने के लिए बनाया गया गाइड बांध टूट गया है। इससे करीब 150 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोन नहर का उत्तरी किनारा बहा
साथ ही साथ दोन कैनाल नहर का 80 फुट उत्तरी किनारा बह गया। इस वजह से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गाइड बांध टूटने से दोन कैनाल सड़क से तारा बसवरिया गांव का सड़क संपर्क टूट गया है। दोन कैनाल नहर के कार्यपालक अभियंता महेंद्र चौधरी, सहायक अभियंता अभिनव आनंद, कनीय अभियंता मोहम्मद ताबीर और मोतसील आलम दोन नहर के टूटे भाग को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।
 
बाढ़ से अन्न, सब्जियां और किताबें हुईं नष्ट
तारा बसवरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक चंद्र मोहन प्रसाद और सहायक शिक्षक सीताराम दिसवा ने बताया कि गाइड बांध टूटने से स्कूल में करीब साढ़े तीन फुट पानी घुस गया है। इससे छह बोरा चावल सहित दाल, सब्जी, मसाला किताब और अन्य सामग्री नष्ट हो गई हैं। लोगों की भीड़ जमा हो गई है।


साइकिल सवार मजदूर की हुई मौत
इधर नरकटियागंज प्रखंड के शिकारपुर पंचायत के इनरवा गांव जाने वाली सड़क पर खाहड़ नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा था। रविवार दोपहर पुलिया के ऊपर से सड़क पार करने के दौरान एक सेराजूल मियां नामक साइकिल सवार की गिरने से मौत हो गई। जो मजदूरी करने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed