फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Five policemen suspended; Punishment given for watching a show against the government, Manish Kashyap

Bihar Police : पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड; सरकार के खिलाफ तमाशा देखने के चक्कर में मिली सजा, जानें पूरा मामला

Tue, 26 Sep 2023 05:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 26 Sep 2023 05:59 PM IST
सार

पटना राजीव मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया।

विज्ञापन
Five policemen suspended; Punishment given for watching a show against the government, Manish Kashyap
सिस्टम पर भड़के यूट्यूबर मनीष कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले यूट्यूबर मनीष कश्यप के वायरल हुए वीडियो के कारण पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पटना राजीव मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। बता दें कि 3 दिन पहले जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी में ही एलान किया था कि "हम हटाएंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव की सरकार। हम बनाएंगे सरकार। दिखाएंगे, कैसे चलती है सरकार।

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट में यूट्यूबर मनीष कश्यप की पेशी थी लेकिन इस दौरान वह अपने पुराने तेवर में सरकार पर जमकर बरसे। पेशी के दौरान उन्होंने बिहार सरकार के सिस्टम पर ही सवाल उठा दिया था। जबतक हराऊंगी नहीं, मास्क नहीं उतारूंगी। नीतीश कुमार जी देखिए मनीष कश्यप मर जाएगा लेकिन आपके आगे नहीं झुकेगा। मैं फौजी का बेटा हूं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। वादा करता हूं कि एक दिन हम सरकार बनाएंगे भी,चलाएंगे भी और दिखाएंगे भी कि कैसे चलती है सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाजत में गांजा, भांग, स्मैक और सिगरेट यानी हर नशा पहुंचता है
मनीष कश्यप ने बेऊर जेल प्रशासन पर सवाल खड़े करते कहा कि इस हाजत में गांजा, भांग, स्मैक और सिगरेट यानी हर नशा पहुंचता है। और इसे पहुंचाने वाले हैं वह लोग जिनके वर्दी में कंधे पर सिंगल या डबल स्टार लगा होता है। मनीष ने कहा कि कांस्टेबल इमानदार होता है,यह युवा होते हैं,इन्हें सस्पेंड कर दिया जाता है लेकिन जो सिंगल या डबल स्टार वाले लोग हैं असल में वहां तक नशा पहुंचाने का खेल वही करते हैं। इतना ही नहीं मुझे हाजत में उन नशेड़ियों के साथ बैठाया जाता है जो नशा करके धुंआ मेरे चेहरे पर फेंकते हैं। उनके ऐसा करने से मेरे सिर में दर्द होने लगता है।

मैं चारा चोर का बेटा नहीं, बल्कि फौजी का बेटा हूं
 मनीष कश्यप ने यह आशंका जाहिर करते हुए कहा कि आप लोग रिकॉर्डिंग कर रहे हैं ना, मेरे ऊपर फिर से यह लोग FIR कर देगा। मुझे फिर से झुकाने का प्रयास करेगा यह लोग। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। मनीष ने कहा कि मैं चारा चोर का बेटा नहीं बल्कि एक फौजी का बेटा हूं। मेरे दादाजी चीन से लड़े हैं लेकिन वह नहीं डरे। मेरे पिताजी पाकिस्तान से लड़े लेकिन वह नहीं डरे तो मैं आजाद भारत के आजाद बिहार में मैं इन नेता से डर जाऊंगा? यह हथकड़ी है ईमानदार आदमी के हाथ में लगाया है। यह लोग मुझे फिर से दबाने का प्रयास करेगा, लेकिन मैं नहीं डरूंगा इनसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed