{"_id":"05655b19aa5543eb6876528dd79a7e9b","slug":"five-killed-by-speeding-train-in-rajendra-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत
Updated Thu, 27 Aug 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है।
विज्ञापन
पटना के पुलिस अधीक्षक रेल, प्रकाश नाथ मिश्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बीबीसी को फोन पर बताया, ‘‘पटना से इस्लामपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से पांच लोग मारे गए हैं। रेल पटरी पार करने के क्रम में ये सभी हादसे का शिकार हुए।’’
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले सभी वयस्क हैं। इनमें से एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल हैं। रेल एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन