फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   five controversial statements of nitish kumar about RSS BJP AND MODI

तो क्या नीतीश का डीएनए बदल गया?

Thu, 27 Jul 2017 12:49 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
five controversial statements of nitish kumar about RSS BJP AND MODI
इफ्तार पार्टी के दौरान तेजस्वी-नीतीश - फोटो : Facebook
राजनीति के ऊंट को जिधर मखमली रेत दिखती है वह उसी तरफ बैठ जाता है। बिहार में भी सुशासन के ऊंट ने भी एक ऐसी ही करवट ली है। वैसे तो हमारे सुशासन बाबू  बड़े ही सिद्धांतवादी हैं लेकिन मखमली सत्ता की चाहत ने उनका डीएनए ही बदल दिया है।
विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जब पीएम ने बिहारियों के डीएनए को खराब बताया था और यहां तक कहा था कि बिहार की राजनीति के डीएनए में कुछ कमी है जिसके चलते उन्हें अपने साथी को छोड़ना पड़ा है।  पीएम के इस बयान के बाद तो सुशासन बाबू ने बिहारियों को ललकारा था और अपमान का बदला लेने के लिए  50,000 लोगों ने पीएम मोदी को अपना डीएनए सैंपल के रूप में बाल और नाखून भेजकर डीएनए टेस्ट  करने की बात की थी।
विज्ञापन


लेकिन पिछले कुछ दिनों की राजनीतिक हलचल देखने के बाद पता चला की सचमुच सुशासन बाबू का डीएनए बदल गया लगता है।

वहीं एक और सिद्धांत बाबू का ट्वीट याद आ रहा है। 
 
दरअसल, "आस्क नीतीश" कार्यक्रम में एक शख्स ने ट्वीट कर नीतीश कुमार से  पूछा था, अगर आपको बिहार चुनावों में लालू यादव के साथ जीत मिलती है और लालू की पार्टी के सदस्य सही संख्या में जीत कर आते हैं तो क्या आप बिहार को अच्छे विकास वाली सरकार देने में कैसे कामयाब होंगे। 

इसी के जवाब में नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दोहे की शक्ल में ये जवाब दिया कि जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करी सकत कुसंग, चंदन विष व्याप्त‍ नहीं, लिपटे रहत भुजंग।

लेकिन देखिए, उस समय भी नीतीश बाबू ने एक ट्वीट से कई निशाने मारे थे। नीतीश ने सफाई दी थी और कहा था कि मैंने ये बीजेपी के लिए लिखा है कि कैसे मैंने सालों तक उनके साथ रहकर काम किया, लेकिन मेरे ऊपर बीजेपी की जहरीली विचारधारा का कोई फर्क नहीं पड़ा।

लेकिन अब दिख रहा है कि कैसे जहर जहर को काट रहा है। राजनीति के लिए बड़े बुजुर्ग कहते ही रहते हैं यहां पर सारे भाई मौसेरे हैं फिर जब बात सुशासन बाबू की हो तो ये कहावत चरितार्थ नजर आ रही है।

वैसे नीतीश कुमार समय समय पर बयान खूब बदलते रहे हैं। संघ मुक्त भारत की जरूरत वहीं मई 2016 में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नीतीश कुमार ने संघमुक्त भारत और शराब मुक्त भारत का नारा दिया था।

इसी वर्ष अप्रैल माह में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से संघ मुक्त भारत की बात करते हुए कहा था कि अब ऐसी परिस्थिति में आज सीधे दो धुरी होगी, भाजपा एक तरफ है और दूसरी तरफ सब लोगों को मिलना पड़ेगा। वरना अलग-अलग रहेंगे तो अलग-अलग ये सबका बुरा हाल कर देंगे, ये सबको एकत्रित होना होगा। 

नीतीश जी समय समय पर अपनी मखमली रेत पर करवट बदलते रहे हैं। एक बार लोहियाजी ने गैर कांग्रेसवाद की बात की थी, आज वही दौर आ गया है जब आपको गैर संघवाद करना पड़ेगा। इसके लिए सबको एकजुट खड़ा होना होगा। संघ मुक्त भारत बनाने के लिए सभी गैर भाजपा पार्टी को एक होना होगा।

नीतीश कुमार ने पटना में 24 सितंबर 2015 को अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि भाजपा के लिए आरएसएस सुप्रीम कोर्ट की तरह है। भाजपा विकास की बात करती है, लेकिन वह लोगों को बांटने का काम करती है, वह धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है।
विज्ञापन

कभी टोपी पहननी पड़ेगी, कभी तिलक लगाना पड़ेगा

कभी टोपी पहननी पड़ेगी, कभी तिलक लगाना पड़ेगा 6 अगस्त 2013 को भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के राष्ट्रीय कांफ्रेंस में बोलते हुए कहा था कि आज  हवा की बात होती है, ये कुदरत की हवा है ,लेकिन वो ब्लोअर की हवा है। 

नीतीश ने यह बयान मोदी लहर पर दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत जैसे देश को आगे ले जाने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा, कभी टोपी भी पहननी पड़ेगी, कभी तिलक भी लगाना पड़ेगा। 
नीतीश कुमार के इस बयान को पीएम मोदी के खिलाफ माना जा रहा था, जब पीएम ने 2011 में एक कार्यक्रम के दौरान टोपी पहनने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed