{"_id":"6429a6f694ed390d82040bc2","slug":"five-boys-who-went-to-bathe-in-gandak-river-drowned-in-motihari-3-died-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मोतिहारी में गंदक नदी में डूबे 5 लड़के, 3 की मौत; नहाने गए थे पांचों, गहराई में चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मोतिहारी में गंदक नदी में डूबे 5 लड़के, 3 की मौत; नहाने गए थे पांचों, गहराई में चले गए
Sun, 02 Apr 2023 09:31 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 02 Apr 2023 09:31 PM IST
सार
मोतिहारी में गंडक नदी में 5 किशोर डूब गए। इसमें से 3 की मौत हो गई। वहीं 2 को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। नहाने के क्रम में खेलते-खेलते पांचों गहराई में चले गए।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में गंडक नदी में 5 किशोर डूब गए। इसमें से 3 की मौत हो गई। वहीं 2 को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। मरने वालों दो चचेरे भाई थे। घटना के बाद बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, संग्रामपुर थाना इलाके के पांच लड़के गंडक नदी नहाने गए थे। नहाने के क्रम में वह गहराई में चले गए और डूब गए। 2 लड़कों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल गया। वहीं 3 की मौत हो गई। मरने वालों में सागर पांडे, प्रिंस पांडे और प्रिंस का दोस्त छपड़ा निवासी आरामदन अंसारी शामिल था। संग्रामपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
नहाने के दौरान गहराई में चले गए पांचों
परिजनों का कहना है कि इजरा गांव के विश्वकांत पांडे घर जनेऊ का कार्यक्रम 31 मार्च को था। इसी में सभी शामिल होने आए थे। जनेऊ का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पूरा परिवार रविवार को अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर गया था। वापस आने के बाद सागर (15), प्रिंस (26), सारण जिले के बनियापुर के अरमान (16), उज्ज्वल और बजरंगी नहाने गया था। इसी बीच सभी डूबने लगे। पांचों ने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग पहुंचे और स्थानीय गोताखोर को उन्हें बचाने के लिए भेजा, तब तक 3 की मौत हो चुकी थी। वही मछली पकड़ रहे मछुआरे ने किसी तरह दो को बेहोशी के हालात में उजाला और बजरंगी को निकाल लिया। दोनों को संग्रामपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है।जबकि सागर पांडे, प्रिंस पांडे और प्रिंस का दोस्त अरमान की डूबने से मौत हो है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन